भारतीय संविधान के शिल्पकार, सामाजिक न्याय के अग्रदूत ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि बाबा साहेब आधुनिक भारत के निर्माता थे। वह गरीब, पिछड़े और दलितों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ी। वे हमेशा समानता और समता के लिए लड़ते रहे।ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दबे कुचले लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया, उनका कहना था किसी भी समाज और देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। देश और समाज के प्रति बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डाक्टर अंबेडकर ने सभी जातियों के लोगों को एकजुट किया। उनकी जयंती पर हम सभी समाजवाद के रास्ते पर आगे बढ़ने की शपथ लेते हैं।बाबा साहब ने हमें संविधान दिया और आज उस संविधान खतरा मंडरा रहा है। एक-एक कर संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव प्रहलाद यादव विजय बहादुर यादव डाक्टर संजय कुमार रामजतन यादव मनुरोजन यादव जयप्रकाश यादव हरेंद्र यादव कृष्ण कुमार त्रिपाठी संजय पहलवान बृजनाथ मौर्य हीरालाल यादव इमरान खान राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई महेंद्र तिवारी अजय कन्नौजिया कपिल मुनि यादव राहुल यादव प्रदीप यादव खरभान यादव सुशीला भारती पुजारी यादव ज्योति यादव सच्चिदानंद यादव अनूप यादव राहुल गुप्ता सेराजुद्दीन रहमानी गोली यादव सन्तोष मौर्य एजाज अंसारी भृगुनाथ निषाद अरविंद गौड़ महेंद्र निषाद छोटेलाल राजभर राजाराम चौहान महेंद्र यादव रौनक श्रीवास्तव सुनील यादव हीरा यादव रविन्द्र यादव सोहराब खान फिरदौस आलम मनोज पाण्डेय अनिल भारती प्रशान्त कुमार राजेश निषाद चन्द दीप शिवानंद परदेशी विनोद विजय राहुल दुर्गेश साधु चन्द्रभान श्रवण सीताराम परमहंस करुणा निधान सोनू विरजू मूनि जयहिंद गिरिजेश राजेश अंगद शम्स आलम सन्तोष आदि मौजूद रहे
Trending
- बिहार की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% का आरक्षण
- बीजेपी सांसद की ठाकरे को धमकी, “यूपी-बिहार आओ पटक-पटककर मारेंगे”
- स्मृति ईरानी छोटे पर्दे पर कर रही हैं वापसी
- नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए किया नामित
- शिवानी सिंह और काजल त्रिपाठी का बोलबम गीत ‘चुड़िया ग्रीन चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न होने पर इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी ने पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम सभी का किया धन्यवाद
- कम्पोजिट शराब की दुकान में लाखों की चोरी
- यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 941 वाहनों का किया चालान