बूथ अध्यक्षों की सक्रियता तय करेगी 2027 की सरकार- मार्कण्डेय राय,
बूथ अध्यक्ष अभिनन्दन समारोह,
अगले भारत के भविष्य की नींव हैं बूथ अध्यक्ष-राजेश त्रिपाठी,
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज:- 2027 के लड़ाई का पूरा दारोमदार नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों पर है। इनकी कार्यप्रणाली, और सक्रियता 2027 की सरकार बनायेगी।
उक्त बातें बड़हलगंज नगर पंचायत के सभागार में आयोजित बूथ अध्यक्ष अभिनन्दन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष एवं यूपी. आर. एन. एस. एस. लखनऊ के निदेशक मार्कण्डेय राय ने कहा। उन्होंने कहा कि आपकी सक्रियता ही 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भाजपा सरकार के एजेंडे को तय करेगी। उन्होंने आगामी दिनों में पार्टी के मण्डल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया और उसकी उम्मीदवारी के सम्बन्ध में भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दिया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों की सक्रियता व समर्पण तय करेगा अगले भारत और आप के बच्चों का भविष्य।
भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो सबसे पहले देश को आगे बढ़ाने की चिन्ता करती है, फिर अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि काम करने के लिये पद ग्रहण करियेगा, सम्मान के लिये नही।
संगठन बड़ा है विधायक, सांसद नही। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमें जातियों में बांटने की घृणित कोशिश में लग गया है। ऐसे में बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, हमें बड़े-छोटे का भाव छोड़ कर एक-एक लोगों को जोड़ना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अखण्ड शाही व संचालन दुर्गेश मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी द्वारा हस्ताक्षरित अभिनन्दन पत्र सौपा गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों का स्वागत चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने किया। इस अवसर पर राजीव पाण्डेय, श्रीकांत सोनी, राजकुमार निगम, अशोक तिवारी, गौरव उमर, संजय दूबे, आदित्य त्रिपाठी, कृष्णमोहन मौर्य, आनन्द शुक्ल, सुरेश मिश्र गुड्डू, प्रशांत शाही आदि मौजूद थे।

