रेखा यादव ने आयोजित किया कम्बल वितरण कार्यक्रम, प्रेमनारायण यादव ‘बाबा’ ने लोगों को बांटा कम्बल,
जिला जौनपुर के मड़ियाहूं ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने लोगों को कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए कम्बल वितरण का आयोजन किया। कम्बल वितरण कार्यक्रम में रेखा यादव और उनके जेष्ठ जिला पंचायत सदस्य प्रेमनारायण यादव (बाबा) ने अपने सहयोगियों के साथ केडीएस महाविद्यालय के प्रांगण में कम्बल वितरण किया। इस कार्यक्रम में आए हुए प्रमुख अतिथियों को रेखा यादव और प्रेम नारायण यादव बाबा ने पुष्पहार व साल देकर सम्मानित किया। बता दें कि फ़िल्म अभिनेता व रेखा यादव के पति पप्पू यादव के सहयोग से जरूरतमंद लोगों की सहायता करने व कम्बल वितरण करने के लिए रेखा यादव का यह कदम ना सिर्फ प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना को भी दर्शाता है। उनके इस सामाजिक कार्य ने लोगों के दिलों में एक नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार किया है।
ब्लॉक प्रमुख रेखा यादव ने कहा ‘मैं चाहती हूँ कि हमारी ओर से कुछ ऐसा किया जाय, जिससे गरीब और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिले। इसीलिए हर वर्ष की भाँति इस बार भी जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण करके उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है। मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी, सांसद प्रिया सरोज, श्रद्धा यादव जी, विमलेश यादव जी, लकी यादव जी सहित सभी विशिष्ट अतिथियों तथा सहयोगियों के तहेदिल से धन्यवाद देती हैं। सभी ने अपना बहुमूल्य समय देकर मेरा हौसला आफ़जाई किया और कम्बल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया।’
इस मौके पर मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल सपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रिया सरोज सांसद मछलीशहर, श्रद्धा यादव पूर्व विधायक मड़ियाहूं, विमलेश यादव धर्मापुर ब्लॉक प्रमुख, लकी यादव विधायक मल्हनी, संदीप यादव जिला पंचायत सदस्य, अभिमन्यु यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख मड़ियाहूं, कैलाश यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर, राजेन्द्र यादव, कपिल यादव, धीरज यादव एडवोकेट, ज्ञानी यादव, विवेक यादव, संधू यादव, अनुराग यादव, गौरीशंकर यादव, विजय यादव सहित विकास खंड के सम्मानित पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य आदि ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।