ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्डों का समुचित विकास अनवरत जारी रहेगा। नगर पंचायत बड़हलगंज विकास का नया आयाम लिखेगा।
उक्त बातें चेयरमैन प्रीति उमर ने रविवार को नगर पंचायत के वॉर्ड न० 16 पवहारी जी महाराज नगर में अम्बे टॉकीज से कार वासिंग सेंटर तक व श्रीराम प्रसाद यादव के घर से देशी शराब की दुकान तक पटरी इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए कही। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि प० दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत 60.97 लाख की लागत से उक्त पटरी इंटरलॉकिंग का निर्माण होगा। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी, सभासद दीपक शर्मा, रवि साहनी, राजीव मिश्रा, जितेंद्र पासवान, वीरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण साहनी, ऋषि चंद, नियाज़ कुरैशी, अनूप जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुरेश उमर, सोनू श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, दिनेश यादव, अमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

