“आज आप सभी ने अच्छे कपड़े पहने हैं”…
यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy का कैज़ुअल लुक एक बार फिर चर्चा में आ गया, जब उन्होंने वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. काली स्वेटशर्ट, पैंट और बूट्स पहने ज़ेलेंस्की की तुलना में ट्रंप सूट-टाई में नजर आए।
ओवल ऑफिस में बातचीत के दौरान एक रिपोर्टर ने ज़ेलेंस्की से पूछा, “आप सूट क्यों नहीं पहनते ?” इस पर ज़ेलेंस्की ने जवाब दिया, “जब जंग खत्म होगी, तो मैं पहनूंगा, शायद आपकी तरह या कुछ बेहतर।”
ट्रंप ने भी उनके पहनावे पर तंज कसते हुए कहा, “आज आप सभी ने अच्छे कपड़े पहने हैं।”

