गोरखपुर। ऑल इंडिया स्माल न्यूजपेपर्स एसोसिएशन गोरखपुर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान एवं सदर सांसद रवि किशन शुक्ल जी से उनके आवास पर मिलकर एक ज्ञापन दिया।
भारत के प्रेस महापंजीयक (PRGI) द्वारा दिनांक 10 मार्च 2025 को जारी किए गए एडवाइजरी के विरोध में आइसना का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान एवं माननीय सदर सांसद रवि किशन शुक्ल से मिलकर सूचना प्रसारण मंत्री भारत सरकार के नाम उन्हे एक पत्रक दिया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि पी.आर.जी.आई. द्वारा जारी उक्त एडवाइजरी को निरस्त कराने में हमारी मदद करें । सांसद रवि किशन शुक्ल ने हम सभी को भरोसा दिलाया कि कि मैं सूचना प्रसारण मंत्री से मिलकर आपका पत्रक उन्हे दूंगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने भी हम सभी से वादा किया कि हम आपका यह पत्रक सूचना प्रसारण मंत्री को देने का काम करेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से लालजी भ्रमर, उमेश चंद्र मिश्र , जवाहरलाल निगम , गजेंद्र त्रिपाठी , अनिल गुप्ता, सूर्य प्रकाश गुप्ता एवं धीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।