फ़िल्म निर्देशक से निर्माता बने ‘धीरू यादव’ की होम प्रोडक्शन सामाजिक भोजपुरी फिल्म ‘मकान’ के माध्यम से समाज को आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। इस फ़िल्म का दूसरा इमोशनल गाना ‘किस्मत’ प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है, जोकि बहुत ही मार्मिक, हृदयस्पर्शी और भावनात्मक है। यह गाना दिल को छूने वाला है तथा समाज को जागरूक करने वाला भी है। ये गाना चांदनी सिंह और राघव पांडेय पर फिल्माया गया है। इसमें केंद्रीय भूमिका में वे दोनों स्टार लोगों का दिल जीत रहे हैं। यह गाना देखने और सुनने में बहुत प्यारा लग रहा है। इस गाने को सिंगर खुशबू जैन ने गाया है। गीतकार छोटू यादव ( सुरजीत), संगीतकार रत्नेश सिंह हैं। रिकॉर्डिंग शिवम् यादव, मिक्सिंग अवनीश सिंह ने किया है।
गौरतलब है कि प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी, एबीसीडी फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट प्रस्तुत निर्माता धीरू यादव द्वारा निर्मित और डायरेक्टर अभिषेक दूबे निर्देशित इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में चांदनी सिंह और राघव पांडेय हैं तथा खलनायक की भूमिका में संजय पांडेय हैं। साथ में मनोज टाइगर, संदीप यादव, देव सिंह, महेश आचार्य, अनूप अरोड़ा, जे पी सिंह, नवीन शर्मा, राघव पांडेय, रागिनी राय, योगेश पांडेय ने भी अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म को कई सुपरहिट फिल्म लिखने वाले लेखक धर्मेंद्र सिंह ने लिखी है।
एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर गया राज, संगीतकार रत्नेश सिंह व शिवम सिंह यादव, गीतकार लिरिक्स छोटू यादव (सुरजीत), कैलाश कमल हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, कोरियोग्राफर महेश आचार्य, एडिटर अतुल चौहान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, एसोसिएट डायरेक्टर आलोक सिंह, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सहायक निर्देशक मनीष कुमार, अमर प्रसाद, मिक्सिंग इंजीनियर सरोज शर्मा हैं। बीजीएम डीजे भराली, डीआई सनी धनजल, वीएफएक्स और पब्लिसिटी डिजाइनर सोनू मधेशिया ने किया है। कॉस्ट्यूम डिजाइनर विवेक पटेल हैं। कला चंदन आर्ट, मेकअप तौफीक व देव, स्टिल बिट्टू बिहारी का है। पोस्ट प्रोडक्शन मैजिक क्रिएशन्स ने किया है। विशेष धन्यवाद संदीप कुमार यादव ‘विक्की’ का है। प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को 7 सरगम डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड मैनेज कर रहे हैं।
फिल्म ‘मकान’ को लेकर प्रोड्यूसर धीरू यादव ने कहा कि ‘मकान – घर सिर्फ़ ईंट-पत्थरों का नहीं होता, यह उम्मीदों, रिश्तों और सपनों का सहारा भी होता है।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘क्या एक आम इंसान अपना ‘मकान’ पा सकेगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए पूरी फिल्म देखना जरूरी है। फिलहाल इन फिल्म का गाना देखिए और अपना प्यार आशीर्वाद दीजिए।’
Trending
- गोरखपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन, सामाजिक एकता का दिया संदेश
- आज का राशिफल. 30.03.2026
- संत कबीर नगर: OTP दिखाने के बावजूद महिला को नहीं मिला गैस सिलेंडर!”
- गोरखपुर के दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाया दम, कोर्फबॉल चैंपियनशिप में बढ़ाया जिले का मान
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

