गोल्डी यादव और सपना चौहान का भोजपुरी गीत ‘केहू से ना पटल बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव अपनी मधुर गायकी से महफ़िल में शमां बाँध देती हैं। वहीं भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सपना चौहान अपनी कातिल अदाकारी अपने फैंस व चाहने वालों को दीवाना मस्ताना बना देती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव और एक्ट्रेस सपना चौहान की शानदार जोड़ी में नया भोजपुरी गीत ‘केहू से ना पटल बानी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ऑडियंस के बीच लेकर आई है। इस सांग को लोकप्रिय गायिका गोल्डी यादव ने बहुत ही सुरीली आवाज में गाया है, जिसे सुनकर दिल खुश हो रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस सपना चौहान कमाल की ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं और वह अपनी दिलकश अदाओं का जादू चलाकर लोगों पर कयामत ढा रही हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल देख सकते हैं। इस फोक सांग को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि सपना चौहान किसी गाने की शूटिंग कर रही हैं और उनका प्रेमी अभिनेता अवनीश आर्या किसी और से बात करते हुए देखकर शक करता है। इस पर सपना उसे सफाई देते हुए कहती है कि…

‘बार बार आवे इनविटेशन हो, जाना तानी होई डिप्रेशन हो, खाके कहत किरिया बानी केहू में ना सटल बानी, बाते पे अटल बानी, केहू से ना पटल बानी, कोरा में ना लिपटल बानी, केहू से ना पटल बानी…’
लिंकः https://youtu.be/mxHEeT5F2fA?si=j4zG5T7Ttqjp-TLa
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘केहू से ना पटल बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस लोकगीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में सपना चौहान ने शानदार परफॉर्म किया है, वहीं उनके प्रेमी का रोल अवनीश आर्या ने निभाया है। इस गाने के गीतकार अर्जुन आदित्य और संगीतकार छोटू बंटी हैं। गाने के निर्देशन की कमान आशीष सत्यार्थी ने संभाली है। कोरियोग्राफर अनुज मौर्य, डीओपी संतोष यादव और नवीन, एडिटर प्रवीण यादव, डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। गाने के फुल म्यूजिक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं।
एक्ट्रेस सपना चौहान ने इस गाने को लेकर कहा है कि ‘यह गाना प्रेमी और प्रेमिका की भावनाओं और प्रेम पर आधारित है। इस गाने में दर्शाया गया है कि जब कोई प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वे एक दूसरे के दिल की धड़कन बन जाते हैं। इस सांग में काम करके मुझे बहुत ही अच्छा लगा। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को दिल से थैंक्यू। इस सांग को पसन्द करने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद!’
इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा है कि ‘जब यह गाना मुझे गाने के लिए बताया गया, तो मैंने इस गाने को सुनकर झट से हाँ कर दी, क्योंकि गाने के बोल बहुत ही प्यारे हैं जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं श्रोताओं से अपील करती हूं कि जिस तरह आपने मेरे सभी गानों को प्यार दिया है, वैसे ही इस गाने को भी अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।’
