प्रीति मौर्या ने संजय पांडेय और देव सिंह के साथ लगाया डांस का तड़का फ़िल्म ‘जनम जनम के साथ’ में
जाने-माने फिल्म निर्देशक व लेखक हेमराज वर्मा के कुशल निर्देशन में गायक से नायक बने सोनू बनारसी की भोजपुरी फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ में बतौर मेहमान कलाकार पापुलर एक्ट्रेस प्रीति मौर्या ने हॉट लुक में शूटिंग किया है। फिल्म की स्क्रिप्ट के सिचुएशन के अनुसार एक गाने में ब्यूटीफुल अदाकारा प्रीति मौर्या ने दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय और वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह के साथ जमकर ठुमका लगाया है। इस गाने की शूटिंग भव्य पैमाने पर कोरियोग्राफर अशोक मैती के कोरियोग्राफी में कंप्लीट किया गया है। ये गाना ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करेगा और फिल्म की कहानी को एक नया मोड़ देने वाला होगा। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है।
बता दें कि इस फिल्म से सोनू बनारसी बतौर हीरो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी नायिका भोजपुरी फिल्मों की सुपर स्टार एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं। उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही कमाल की जमने वाली है। लेखक निर्देशक हेमराज वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में जहां सोनू बनारसी और मणि भट्टाचार्य पहली बार एक साथ नजर आएंगे। वहीं दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय एक बार फिर हार्डकोर विलेन की भूमिका में दिखेंगे। वर्सेटाइल एक्टर देव सिंह अहम रोल में दिखाई देंगे। हरफनमौला कलाकार बालेश्वर सिंह पॉजेटिव रोल में नजर आएंगे। वरिष्ठ अभिनेता अनूप अरोरा अहम किरदार में दिखाई देंगे। कॉमेडी किंग सीपी भट्ट उर्फ ढेला बाबा और स्टार कॉमेडियन साहेब लाल दर्शकों गुदगुदाने का काम करेंगे। इन सभी भोजपुरी सिनेमा के मंझे हुए दिग्गज हस्तियों ने सोनू बनारसी के अभिनय की तारीफ किये हैं।
उल्लेखनीय है कि एसबीएफ प्रोडक्शन हाउस के बैनर के तले बन रही फिल्म ‘जनम जनम के साथ’ की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। फिल्म के निर्माता सोनू कुमार हैं। लेखक व निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। डीओपी ओम मिश्रा, संगीतकार अमन श्लोक, डांस मास्टर अशोक मैती, फाइट मास्टर अशोक लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर संगम सुहाना, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मेकअप सोना श्रीवास्तव का है। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार सोनू बनारसी, मणि भट्टाचार्य, संजय पांडेय, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप अरोरा, सीपी भट्ट, साहेब लाल, पूजा सिंह, नीलम, रीता तथा मेहमान भूमिका में प्रीति मौर्य हैं।

