वाहिगुरू जप गुरु तेग बहादुर को किया नमन
गुरु व तीन सिखों के 350वें शहीदी पर्व की स्मृति में निकली नमन यात्रा
गोरखपुर। सिख धर्म के नवम गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्य भाई मती दास जी, भाई सती जी, भाई दयाला जी के 350वें शहादत पर्व की स्मृति में गुरुद्वारा जटाशंकर सोमवार को निकली नमन यात्रा श्रद्धा व भक्ति भाव से ओतप्रोत रही। वाहेगुरु नाम जपते श्रद्धालु जिधर से गुजरे रास्ते में सभी ने गुरु का बलिदान गाथा को सुनकर नमन वंदन किया।
गुरुद्वारा जटाशंकर से प्रातः 10.30 बजे *शहीदों को कोटि कोटि नमन यात्रा* प्रारंभ होकर सुमेर सागर, विजय चौक, सिनेमा रोड, गणेश चौराहा, टाउनहॉल से शास्त्री चौक पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में सिख पंजाबी सिंधी सहित सभी धर्म वर्ग को पूरे रास्ते गुरु का कीर्तन गायन करते हुए चार साहबजादों के वेष में निशान साहिब थामे बच्चों के पीछे चल रहे थे। नमन यात्रा का विभिन्न समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत भी किया।
यात्रा में गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, मैनेजर रजिंदर सिंह, आरएसएस के प्रांत प्रचारक भाई रमेश जी, पूर्व महापौर डॉ सत्या पांडेय, समाजसेवी डॉ सौरभ पाण्डेय, रघुवंश हिंदू, श्रीमती सुधा मोदी, हरप्रीत सिंह साहनी, रविंदरपाल सिंह पप्पू, गुरमीत सिंह, धर्मपाल सिंह राजू, डॉ दीपक सिंह, त्रिलोचन सिंह, चिरंजीव सिंह हनी, कुलदीप सिंह नीलू, जोगेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जसबीर सिंह कंवल, जसविंदर कौर, सुरेंद्र कौर, रनदीप कौर, मंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग सहभागी रहे।
आज मनेगा शहीदी पर्व
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य एवं गुरुद्वारा मीडिया सचिव जगनैन सिंह नीटू एवं ने बताया कि 25 नवंबर को मुख्य शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा जटाशंकर में सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक फिर सायंकाल 6.30 से 9.30 बजे तक कीर्तन, सत्संग, कथा विचार, अरदास एवं गुरु के लंगर प्रसाद वितरण के कार्यक्रमों के बीच मनाया जाएगा।

