माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का रोमांटिक गाना ‘तीर नजरी से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी अल्बम इंडस्ट्री में एक साथ अपनी गहरी पैठ बना चुकी बेस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। उनके गाने और फिल्मों को खास तवज्जो मिलता है। ऐसे में माही श्रीवास्तव अपनी शानदार अदायगी और मनमोहक अदा से भोजपुरी रोमांटिक गाना ‘तीर नजरी से’ लेकर अपने फैंस व ऑडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। इस गाने में फेमस सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी मधुर आवाज दी है। इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने सुरीली आवाज में गाकर श्रोताओं का मन मोह रही हैं और इसके वीडियो एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी दिलकश अदाओं का जादू चलाकर बिजली गिरा रही हैं। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव कॉलेज गोइंग गर्ल के लुक में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत रोमांटिक गाना ‘तीर नजरी से’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुस्न का खूब जादू चलाया है। उनके लवर की भूमिका में एक्टर जानू यादव ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ये सांग कॉलेज लाइफ पर आधारित पहला पहला प्यार पर बनाया गया है। इसमें बेपनाह प्रेम दर्शाया गया है, जोकि बहुत शानदार है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी रत्नाकर कुमार सर हमेशा नये-नये कॉन्सेप्ट पर गाने बनाते हैं, जिसमें काम करके मुझे खुशी होती है। इस गाने को ऑडियंस भरपूर प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

