हिंदी फिल्मों के फिल्म मेकर पवन प्रकाश के निर्देशन में सिने तारिका ऋचा दीक्षित, सिनेस्टार कुंदन भारद्वाज और दिग्गज अभिनेता संजय पांडेय अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘मुखिया का पंचायत समराज’ की शूटिंग शुरू हो गई है। सोनी सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के गांव इकरामपुर, भदुली सहित विभिन्न क्षेत्रों में जोर शोर से की जा रही है।
बता दें कि फिल्म निर्माता, लेखक व निर्देशक पवन प्रकाश भोजपुरी फिल्म ‘मुखिया का पंचायत समराज’ का निर्माण बहुत ही शिद्दत से कर रहे हैं। मोस्ट टैलेंटेड फिल्म मेकर पवन प्रकाश द्वारा निर्माणाधीन इस फ़िल्म को लेकर पवन प्रकाश ने बताया कि ‘हमारी ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के हित में एक नया आगाज और एक नई पहल है। रीयल घटना पर आधारित होने के बावजूद भी इस फ़िल्म में सिनेमा के वह सब रस समेटे हुए है, जो फिल्म को हिट बनाते हैं। ये फिल्म पूरी तरह से सामाजिक एवं फैमिली ड्रामा से भरपूर है, जोकि दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट करेगी। इस फिल्म से समाज को जागरूक करने वाला संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।
गौरतलब है कि इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में ऋचा दीक्षित और कुंदन भारद्वाज की जोड़ी नजर आएगी। साथ ही संजय पांडेय प्रमुख भूमिका में दिखेंगे। उनकी तिकड़ी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाएगी। इस फिल्म की निर्मात्री सोनी प्रकाश हैं। लेखक और निर्देशक पवन प्रकाश सिंह हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव कवि, पवन प्रकाश सिंह, संगीतकार साजन मिश्रा, कैमरामैन (डीओपी) अनिक राम वर्मा (हिंदी फिल्म स्पेशल छब्बीस फेम), डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर अजय, ईपी सन्नी सिंह, लाइन प्रोड्यूसर सोनू यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, कुंदन भारद्वाज, संजय पांडेय, संजय वर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सीपी भट्ट, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अजय त्रिपाठी आदि हैं।

