ज्योतिष डेस्क निष्पक्ष टुडे :-
“🐏मेष राशिफल”
यह आपके लिए अपने आप से किये हुए वादों और अपनी योजनाओं को अमल में लाने का बहुत अच्छा समय है ǀ नयी योजनायें भी जल्दी ही कामयाब होंगीं ǀहालाँकि, दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय है ǀइसीलिए शाम को सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं ǀ अफवाहों से बचें और आनंद उठायें ǀ
“🐂वृषभ राशिफल”
आज आप सामान्य से अधिक भावनात्मक हैं ,दूसरे इसका फायदा उठा सकते हैं ǀ कार्यस्थल पर कार्य का दबाव रहेगा,जिससे थकान का अनुभव करेंगे ǀ कुछ कार्य सहकर्मियों को दे दें या कल के लिए बचा रखें ǀ काम थोडा भले ही करें लेकिन गुणवत्ता बनाये रखें ǀ आज किसी ख़ास व्यक्ति के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं ǀ
“👫मिथुन राशिफल”
यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें ǀ ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है ǀअगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही ǀ
“🦀कर्क राशिफल”
किसी भी काम को तुरंत तैयार होकर शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ही ठीक होगा ǀआपके लिए कल्पनात्मक सा समय है ǀ इसीलिए रोमांस का आनंद लें ǀ रोमांस में कल्पना लाने से आपके लिए अच्छा होगा लेकिन अगर आप ऑफिस में भी यही करने की कोशिश करेंगे तो परिणाम अच्छे नही होंगे ǀ
“🐅सिंह राशिफल”
अगर कुछ लोग आपको नहीं समझ पा रहें हैं तो उन्हें अपना हरेक काम समझाने में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद ना करें ǀ वे कभी नही मानेंगे ǀ आप काफी व्यस्त रहेंगे लेकिन आपको आने वाली जरूरतों के कारण पहले वाली योजनाओं में भी कुछ बदलाव करने पड सकते हैं ǀ स्थिति की मांग के अनुसार कार्य करें ǀ
“🙍♀️कन्या राशिफल”
आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा ǀआप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं या किसी तीर्थ की यात्रा कर सकते हैं ǀप्रेरणात्मक साहित्य पढ़ें या किसी महान नायक की जीवनी पढ़ें,हो सकता है कि इसमें से आपको अपने जीवन के लिए कुछ बहुत अच्छा हासिल हो जाए ǀ किसी गंभीर या कडवी स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा ǀ इसके स्थान पर दिमाग को शांत रखकर दिन बिताएं तो राहत महसूस होगी ǀ
“⚖️तुला राशिफल”
आज आपके विचार उलझे और बिखरे हुए से हैं ǀआप एक साथ बहुत सारी बातों के बारे में सोच रहे हैं ǀ इसका परिणाम यह होगा की आज कोई भी काम पूरा नही कर पायेंगे ǀ ध्यान को केन्द्रित रखने की जरुरत है ǀ थोडा सा मानसिक अभ्यास करें और दूसरों से सलाह ना लें क्योंकि अलग-अलग सलाह से आप और भी उलझते जायेंगे ǀ
“🦂वृश्चिक राशिफल”
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे ǀ सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे ǀआज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैंǀआपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे ǀ
“🏹धनु राशिफल”
आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें ǀ
“🐊मकर राशिफल”
आप आजकल हर किसी की नजर में हैं ǀजल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे ǀइनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं ǀयदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ ǀहालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो ǀ
“🧉कुंभ राशिफल”
आज के दिन आपसे बहुत सारी अपेक्षाएं रहेंगी ǀ आप अपने वर्त्तमान घर या नौकरी में बदलाव का फैसला ले सकते हैं ǀ कशमकश में न रहें , बदलाव होना अच्छा ही रहेगा ǀ आपको किसी ऐसे आदमी से बात करके अप्रत्याशित सहायता मिल सकती है जो चुपचाप आपकी भलाई चाहता रहा है ǀhttps://youtu.be/dLw3tk0Ty6Y?si=a0drvmUgrmFTQfm9
“🐟मीन राशिफल”
आज का दिन कुछ अनिश्चित सा है ,आपको संवेदनशील लोगो से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा ǀयह समय सामना करने और फैसले लेने के लिए भी उपयुक्त है ǀआप जिन अवांछित स्थितियों से बचना चाह्ते थे ,आपको उनमें खींचा जाएगा ǀकुछ कठोर निर्णय लेने होंगें ǀहालाँकि आप दबाव में भी सही फैसले ले पायेंगे और कुल मिलाकर सब अच्छा होगा ǀ

