नेशनल डेस्क निष्पक्ष टुडे ;-
फ्रेमोंट के कुमार ज्वेलर्स में हथौड़ों से तोड़े शोकेस, 80% सोना-हीरा लेकर भागे बदमाश
अमेरिका के Fremont शहर में स्थित Kumar Jewelers में हुई सनसनीखेज लूट की घटना का सीसीटीवी वीडियो संघीय अभियोजकों ने जारी किया है। यह वारदात 18 जून 2025 को हुई थी, जिसमें 20 से अधिक नकाबपोश लुटेरों के गिरोह ने ज्वेलरी स्टोर पर धावा बोल दिया।
वीडियो में दिखाई देता है कि बदमाशों ने स्टोर में घुसते ही हथौड़ों से शोकेस और बक्सों को तोड़ना शुरू कर दिया। पूरी घटना 60 सेकंड से भी कम समय में अंजाम दी गई, जिसमें लगभग 17 लाख डॉलर की ज्वेलरी लूट ली गई। बताया जा रहा है कि लुटेरे स्टोर में रखे करीब 80 प्रतिशत सोने और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए।
घटना के दौरान स्टोर के कर्मचारी भयभीत होकर इधर-उधर छिपते नजर आए। लूट के बाद आरोपी कई कारों में सवार होकर मौके से फरार हो गए।


