संवाददाता – एस.पी. सिंह
सहजनवा, (गोरखपुर)।
युवा जिम्नास्ट वैष्णवी मिश्रा ने प्रयागराज में आयोजित प्रतिष्ठित ऑल इंडिया नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि कैंप के दौरान आयोजित मॉडल प्रतियोगिताओं के परिणाम पर आधारित है, जो उनकी प्रतिभा और मेहनत को दर्शाती है।
वैष्णवी मिश्रा सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4, लुचुई नई कॉलोनी की निवासी हैं। वह कैप्टन ओम प्रकाश मिश्र की पौत्री हैं। उनके पिता लेफ्टिनेंट कर्नल कमलेश मिश्र एवं माता लेफ्टिनेंट कर्नल वंदना शुक्ला वर्तमान में पटियाला में तैनात हैं।
इस विशेष कैंप में उत्तर भारत के 10 राज्यों के चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स (सब-जूनियर वर्ग) के लिए केवल उन्हीं प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया था, जिन्होंने नवंबर 2024–25 में प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए थे।
कड़े मुकाबले के बीच वैष्णवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दूसरा स्थान हासिल कर यह सिद्ध कर दिया कि वह देश की उभरती हुई जिम्नास्ट्स में शामिल हैं।
उनकी उपलब्धि का एक विशेष पहलू यह भी है कि वह पंजाब राज्य से चयनित होने वाली एकमात्र जिम्नास्ट थीं। उन्होंने न केवल अपने राज्य बल्कि अपने गृह जनपद गोरखपुर का भी गौरव बढ़ाया है।
वैष्णवी की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है
Trending
- आज का राशिफल 16.06.2026
- कौशल विकास योजना के तहत गोरखपुर में इलेक्ट्रिशियनों को मिला आधुनिक विद्युत सुरक्षा का प्रशिक्षण
- महायज्ञ एवं रुद्राभिषेक अनुष्ठान के साथ मनाई गई सोमावती अमावस्या, बालाजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
- डोहरिया कला के विकास और शहीद सम्मान हेतु उपमुख्यमंत्री से लगाई गुहार
- आज का राशिफल 15.06.2026
- रक्तदान करुणा और मानवता के प्रति प्रतिबद्धता – प्रीति उमर
- गोरखपुर एयरपोर्ट पर 15 जून को मनाया जाएगा “यात्री सुविधा दिवस”
- आज का राशिफल 14.06.2026

