गोला में धूम- धाम,श्रद्धा,भक्ति,विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
चित्र परिचय:राधा कृष्ण का मनमोहक रूप धारण किये नन्हे मुन्हे बच्चे
गोला।उपनगर गोला व ग्रामीण क्षेत्रो में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूम-धाम श्रद्धा,भक्ति, विश्वास एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गोला व क्षेत्र के विभिन्न शिव व श्रीकृष्ण के दर्जनो मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसी तरह बेवरी में श्याम घाट, गोला में स्वर्णकार आभूषण केन्द्र के सामने श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्वर्णकार परिवार,अमित फार्मा चंद चौराहा व थाना परिसर के साथ ही लोगों ने अपने अपने घरों में भगवान बाल श्रीकृष्ण जी का जन्मदिन मनाया तथा पूरी रात रतजगा करते हुए श्रीकृष्ण के जीवन पर बने चलचित्रों एवं श्रीकृष्ण लीलाओं का आनंद उठाते रहे।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जी का जन्म मध्यरात्रि को उपनगर गोला व ग्रामीण क्षेत्रों बेवरी, ककरही,डाडी,बनकटा, पटौहा,रानीपुर,विसरा, बरमैनी,भीटी आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में लोगो ने 56 प्रकार के भोग लगाये तथा श्रीकृष्ण की 16 कलाओं का वर्णन किया गया। इस दौरान उन्हें मेवा, मिश्री, दूध दही, मधु, शर्करा,आक्षत,अच्छादित पुष्प आदि, ऋतुफल, धूप नैवेद्य आदि से पूजा,अचर्ना कर मनवांछित फल की कामना की गई।भक्तजनों एवं श्रीकृष्ण प्रेमियों ने कर्मयोगी श्रीकृष्ण के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उपजिलाधिकारी राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी ,कोतवाल मधुपनाथ मिश्र,समाजसेवी इन्द्रबहादुर वर्मा,भाजपा नेत्री अस्मिता चंद,पूर्व चेयरमैन गिरधारी लाल स्वर्णकार,प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा,भाजपा के वरिष्ट नेता शत्रुघ्न कसौधन,एमसीए प्रबंधक प्रदीप सिंह,उद्योग ब्यापार मंडल जिलाध्यक्ष भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी,मनोज कुमार उमर वैश्य,अनूप सिंह,अशोक वर्मा,डा एबी सिंह, श्रवण वर्मा,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम वर्मा,गौतम वर्मा,रवि वर्मा आदि लोगों ने व्रत एवं संकल्प के साथ उन्हीं के संकल्पों एवं बताये मार्गों पर चलने का जोर दिया।

