फ़िल्म निर्माता राम प्रजापति और निर्देशक मनोज ओझा ने किया एक साथ 10 फिल्मों का मुहूर्त ||
एक साथ 10 फिल्मों का मुहूर्त किया राम प्रजापति और मनोज ओझा ने, सफल रहा दही हांडी आयोजन ||
(संतोष कुमार सिंह )
वाराणसी :-:विगत बीस वर्षों से अनवरत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में दही हांडी का आयोजन करने वाले फ़िल्म निर्माता राम प्रजापति ने फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा के निर्देशन में एक साथ 10 फिल्मों का मुहूर्त किया है इन सभी फिल्मों का निर्माण राम इंटरटेनमेंट बैनर तले बिग बजट के साथ भव्य पैमाने पर किया जाएगा | बता दें कि हर वर्ष की भाँति इस साल भी राम प्रजापति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया |
तदोपरांत दही हांडी का आयोजन मुंबई के मलाड में किया इस आयोजन में बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, प्रीति उपाध्याय, निर्देशक मनोज ओझा, एक्टर रवि त्रिपाठी, एक्ट्रेस परी सिंघानिया, सिंगर निशा पांडेय आदि फिल्मी हस्तियों ने इस आयोजन में शामिल हुए साथ ही बहुत से गणमान्य नागरिक भी इस महोत्सव में उपस्थित रहें | इस शुभ अवसर पर आये हुए सभी गणमान्य अतिथियों का राम प्रजापति ने विशाल मंच पर तहेदिल स्वागत किया और शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया |
गौरतलब है कि फ़िल्म निर्माता राम प्रजापति समाजसेवा के साथ साथ फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं वे अब तक कई हिट फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं | बतौर निर्माता उनकी भोजपुरी फिल्म ‘यारियां’ पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है जल्द ही इस फ़िल्म को रिलीज किया जाएगा वहीं दस फिल्मों का निर्देशन करने जा रहे फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा विगत 38 वर्षों से फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं उन्होंने बतौर निर्देशक दिनेशलाल यादव निरहुआ की पहली फ़िल्म ‘चलत मुसाफिर मोह लियो’ का भी निर्देशन किया था | इन दिनों वे लगातार एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं साथ ही वे फ़िल्म बोले चूड़ियाँ बोले कंगना को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं |
फिलहाल राम प्रजापति और मनोज ओझा एक साथ दस फिल्मों का मुहूर्त करके भोजपुरी इंडस्ट्री में बिग ब्लॉस्ट कर करके सुर्खियों में हैं इन दस फिल्मों के कास्ट एंड क्रू की जानकारी अतिशीघ्र दी जाएगी ||
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

