स्कूल जा रही आठवीं की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता : मनोज कश्यप की रिपोर्ट
गोरखपुर: बेलीपार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय कक्षा 8 की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने किया रेप गुरुवार 29 अगस्त की सुबह स्कूल के लिए निकली थी छात्रा,.
स्कूल प्रशासन ने छात्रा के स्कूल न पहुंचने पर परिजनों को किया फोन,
स्कूल से फोन आने के बाद परिजनों ने शुरू की तलाश, स्कूल की छुट्टी के समय गुरुवार दोपहर छात्रा कटया चौराहे के पास अचेत और अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली.
आरोप है कि महावीर छपरा के विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी जैन शेख उर्फ डायमंड पुत्र गयासुद्दीन शेख निवासी बेलीपार ने असलहा सटाकर बाइक पर बैठा लिया
कुछ दूर ले जाने के बाद छात्रा को पीने के लिए पानी दिया और उसके बाद वह अचेत हो गई, इसके बाद आरोपी उसके साथ रेप कर फरार हो गया
स्कूल से छुट्टी के समय छात्रा बेलीपार के कटया चौराहे के पास अर्ध विक्षिप्त हाल में मिली, *पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जैन शेख उर्फ डायमंड को गिरफ्तार कर लिया
हालांकि इस मामले पर अभी पुलिस के आलाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, बेलीपार एसओ गौरव सिंह ने टेलीफोनिक बातचीत में घटना की पुष्टि की है
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

