Trending
- 21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
- एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख की कथित ठगी
- आज का राशिफल 20.06.2026
- अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे कैडेट, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 का शुभारंभ
- भरत तिवारी मुठभेड़ मामला: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- आज का राशिफल। 19.06.2026
- रिश्तों का कत्ल: बेटे ने सोते पिता को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, गिरफ्तार
- बड़हलगंज के डाँ हितांशु सोनी का गोरखपुर एम्स में जूनियर रेजिडेंट के पद पर हुआ चयन


गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से प्यारा घर हमारा’ के ट्रेलर की शुरुआत एक पारंपरिक संयुक्त परिवार की हलचल से होती है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे घर के भीतर सास-बहू के बीच नोक-झोंक और छोटी-छोटी बातों पर तकरार शुरू होती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे घर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कभी खुशियों से भरा था, लेकिन समय और परिस्थितियों के साथ उसमें बिखराव आने लगता है। आम्रपाली दूबे इस फिल्म में एक ऐसी बहू के किरदार में हैं, जो न केवल अपने अधिकारों के लिए लड़ती है, बल्कि परिवार को जोड़े रखने की भी कोशिश करती है। ट्रेलर में उनके सशक्त संवाद और भावनात्मक अभिनय की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में एक मोड़ तब आता है जब घर के भीतर सत्ता संघर्ष शुरू होता है और घर के रिश्तों में दरार आने लगती है।
इस फिल्म में कलाकारों की एक लंबी फौज है, जो अपनी अदाकारी से जान फूंकने के लिए तैयार है। मुख्य भूमिकाओं में आम्रपाली दूबे और अंशुमान सिंह के साथ-साथ श्रद्धा नवल, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा, श्वेता वर्मा, निशा सिंह और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन प्रवीण कुमार गुडूरी ने किया है, जो अपनी सामाजिक और पारिवारिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। फिल्म का लेखन इंद्रजीत एस कुमार ने किया है, जबकि डीओपी माही शेरला हैं। इस फिल्म का संगीत ओम झा ने तैयार किया है, और गीत प्यारेलाल यादव एवं निरपजीत सिंह (निफ्टी) ने लिखे हैं। फिल्म की एडिटिंग धरम सोनी ने की है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी की है। इस फ़िल्म का म्यूज़िक राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर आम्रपाली दूबे ने कहा कि ‘फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों की अहमियत और परिवार की एकता पर जोर दिया गया है। इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक घर तभी स्वर्ग बनता है, जब उसमें रहने वाले लोग एक-दूसरे का सम्मान करें और मुश्किल समय में साथ खड़े रहें।’