अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
गोरखपुर। बांग्लादेश में समस्त सनातन धर्म और सनातनी मंदिरों को पहुंचाई जाने वाली क्षति, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदुओं को मारे जाने से रोकने के संबंध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि भारत सरकार इस पर रोक नहीं लगाएगी तो बांग्लादेश से हिंदू पाकिस्तान की तरह ही समाप्त कर दिए जाएंगे या निष्कासित कर दिए जाएंगे जो दर-दर भटकने पर मजबूर हो जाएंगे जिस पर प्रधानमंत्री जी को संज्ञान लेना चाहिए और विदेश नीति के माध्यम से बांग्लादेश पर यह अंकुश लगाया जाना चाहिए कि वह हिंदुओं और हिंदू मंदिरों को संरक्षण प्रदान करें और उनके साथ भी अपने नागरिकों की तरह ही व्यवहार करें। ज्ञापन के दौरान आशुतोष कुमार पांडेय लक्ष्मी शंकर शुक्ला शेष नारायण पांडेय आदित्य रंजन विश्वकर्मा संजय कुमार मिश्रा पंकज कुमार पांडेय आशीष त्रिपाठी पिंटू साहनी प्रदीप सिंह भोलानाथ प्रजापति विजय पांडेय आदित्य द्विवेदी अंशुमान मिश्रा समेत अन्य लोग आदि उपस्थित रहे।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

