Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ

    February 15, 2026

    आज का राशिफल. 15.02.2026

    February 15, 2026

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    February 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ
    • आज का राशिफल. 15.02.2026
    • गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए
    • सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।
    • सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    • आज का राशिफल. 14.02.2026
    • आज का राशिफल. 13.02.2026
    • पार्टी के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, गीडा पुलिस ने किया खुलासा
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»शहर और राज्य»उत्तर प्रदेश»गोरखपुर»नाम-धर्म पूछकर लोगों पर हमला इंसानियत के खिलाफ, ये हैवान लोग हैं इन्‍हें सख्‍त सजा मिलेः हाजी सैयद सलमान चिश्ती
    गोरखपुर

    नाम-धर्म पूछकर लोगों पर हमला इंसानियत के खिलाफ, ये हैवान लोग हैं इन्‍हें सख्‍त सजा मिलेः हाजी सैयद सलमान चिश्ती

    Anil SinghBy Anil SinghApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संवाददाता: शिशिर श्रीवास्तव

    गोरखपुर। अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन, यूएनओ के शांतिदूत व चिश्‍ती फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि कुरान शरीफ में एक आयत है कि एक बेगुनाह इंसान का कत्‍ल करना पूरी इंसानियत के कत्‍ल करने जैसा है. अजमेर शरीफ से भी उन्‍होंने संदेश दिया था कि जो ये हमला किया गया है, वो भारतीयों पर नहीं पूरी मानवता के ऊपर हमला है. जिन लोगों ने भी अटैक किया है, उनका किसी धर्म और इंसानियत से कोई नाता नहीं है. ये हैवान लोग हैं. हैवानियत के ऊपर उतरे हैं. जिस तरह से लोगों की पहचान करके नाम और धर्म पूछकर जो वहां पर हमला किया गया है. ये इंसानियत के बिल्‍कुल खिलाफ है. ऐसे लोगों को सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए.

    गोरखपुर में शनिवार 26 अप्रैल को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन, यूएनओ के शांतिदूत व चिश्‍ती फाउंडेशन के अध्‍यक्ष हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि गोरखपुर के तमाम शहरवासियों और देश के 140 करोड़ देशवासियों के साथ दुआ करते हैं कि हमारे मुल्‍क में प्‍यार-मोहब्‍बत की सदाएं हमेशा बुलंद होती रहें. गरीब नवाज अजमेर शरीफ दरबार का जो पैगाम 800 साल से पैगाम है कि मोहब्बत सबसे और नफरत किसी ने नहीं हो. उसी पैगाम को देने के लिए वे यहां पर साझा करने आए हैं. सबकी दुआएं कुबूल हो.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि ऐसे लोगों को सख्‍त सजा मिलनी चाहिए, जिससे कि वे दोबारा कहीं भी दुनिया में इस तरह की बर्बरता नजर नहीं आएं और इंसानियत पर कोई हमला नहीं कर सके. उन्‍होंने कहा कि आम दिनों में अजमेर शरीफ अधिक जायरीन नहीं आते हैं. लेकिन 140 करोड़ लोग देश की हुकूमत के फैसले के साथ खड़े हैं. जो भी हुकूमत फैसला लेगी, उसके साथ हर भारतीय खड़ा है. दुनिया के लीडर्स भी उस फैसले के साथ खड़े हैं. ये दहशतगर्दी मानवता के ऊपर ऐसा कलंक है, जिसे जड़ से खत्‍म करना बहुत जरूरी है.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि हमारी मौजूदा युवा पीढ़ी और आने वाले जनरेशन के लिए इस कलंक को पूरी दुनिया की सरजमी से खत्‍म करना बहुत जरूरी है. हमारे देश भारत की ओर से जो शुरुआत हो रही है, वो पूरी दुनिया बहुत जल्‍द आतंकवाद खत्‍म होगा. अजमेर शरीफ में हर मजहब हिन्‍दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के लोग आते हैं. दरगाह का पैगाम हमेशा अमन का रहा है. जहां तक‍ आतंकवाद का किसी भी मजहब से दूर-दूर तक ताल्‍लुक नहीं है. इंसानियत से कोई ताल्‍लुक नहीं है. इंसानियत से किसी आतंकवादी का ताल्‍लुक नहीं है. उन्‍हें सख्‍त से सख्‍त सजा मिलनी चाहिए. यही हमारी हुकूमत दुनिया के लीडर्स अपील करते हैं.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि उनका पैगाम है कि 140 करोड़ देशवासी एकजुट होकर एक साथ खड़े हैं. सरकार आतंकवादियों और जो भी संगठन इस घटना से जुड़े हुए हैं, उनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए. पूरे दुनिया के लीडर्स हमारे देश के साथ हैं. 14 क‍रोड़ देशवासी कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्‍की का हिस्‍सा बन रहे हैं. कुछ ऐसे हमारे दुश्‍मन देशों को ये तरक्‍की पसंद नहीं आ रही है. हमें उनको मुंहतोड़ जवाब देना है. कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना है.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि कोई भी सोशल मीडिया पर भारतीय के अंदर वैमनस्‍य पैदा करने की कोशिश करता है, तो उन सभी को हमें मुंहतोड़ जवाब देना है कि हम सभी एक हैं और एकता के सा‍थ हम दहशतगर्दी को खत्‍म करेंगे. यही 140 करोड़ देशवासियों का संकल्‍प है. यही हमारी भारत सरकार का संकल्‍प है. ये पैगाम हमारे हिन्‍दुस्‍तान में जाता है. कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक जितने भी हमारे आध्‍यात्मिक स्‍थल हैं. गोरखपुर की सरजमीं पर हम गोरखनाथ मठ की बात करते हैं. यहां पर जो दरगाहें हैं उनकी बात करते हैं. जब बाबा फरीद की बात करते हैं, तो तालिका में पढ़ते हैं कि नाथ संप्रदाय के योगी और सूफी संतों ने एक साथ मिलकर देश की आजादी के लिए लड़े हैं.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने कहा कि पहले भी एक साथ आध्‍यात्मिक तालीमात से जुड़ते हुए देश की सेवा की है, वो मंजरेआम है. उसी को हमें फिर से दोहराना है कि हमें कोई भी तोड़ न सकें. हम एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के साथ खड़े रहें. जहां भी जरूरत पड़े वहां पर उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए. मॉब लिंचिंग की कोई घटना कोई सामने नहीं आई है. लेकिन देश के माहौल को खराब करने का कोई प्रयास करता है, उनको इससे बचना चाहिए. सरकार ने साफ किया है कि जो भी आतंकी इस घटना में शामिल है, उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी.

    हाजी सैयद सलमान चिश्‍ती ने देश के दुश्‍मनों का मुर्दाबाद करते हुए कहा कि जो भी भारत सरकार का निर्णय है, हर देशवासी उसके साथ है. उन्‍होंने कहा कि हमें परिवार के बुजुर्ग के साथ बच्‍चों को बैठाना चाहिए. सूफिज्म का पैगाम मोहब्‍बत सबसे, नफरत किसी से नहीं है. आज के बच्‍चे को ये सिखाना चाहिए. पहले जो बड़े-बुजुर्गों के साथ बच्‍चे बैठते थे. आज बच्‍चे मोबाइल लेकर खाना खाने के लिए भी बैठते हैं. बच्‍चों को मोबाइल की जगह बुजुर्गों के साथ बैठने की सीख देनी चाहिए.

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #gorakhpur#breking#news#up
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    February 14, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।

    February 14, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज मातृ पितृ पूजन दिवस व महाशिवरात्रि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

    February 14, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    धर्म

    बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ

    By Shishir SrivastavaFebruary 15, 20260

    आज का राशिफल. 15.02.2026

    February 15, 2026

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    February 14, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।

    February 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बालाजी मंदिर दरबार में जलाभिषेक के साथ मनाया गया फगुआ

    February 15, 2026

    आज का राशिफल. 15.02.2026

    February 15, 2026

    गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब चुनाव: ओंकार द्विवेदी अध्यक्ष, पंकज श्रीवास्तव महामंत्री, धनेश कुमार उपाध्यक्ष चुने गए

    February 14, 2026

    सरस्वती शिशु मंदिर (10+2)पक्की बाग गोरखपुर में प्रांतीय समीक्षा एवं कार्य योजना बैठक संपन्न हुई।

    February 14, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (795)
    • कला और संस्कृति (74)
    • कैरियर (51)
    • खेल (154)
    • गोरखपुर (1,307)
    • जुर्म (158)
    • टेक्नोलॉजी (30)
    • देश (415)
    • धर्म (299)
    • न्यूज़ (1,597)
    • पर्यावरण (36)
    • बिजनेस (13)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,561)
    • मनोरंजन (725)
    • मौसम (24)
    • राजनीति (511)
    • विदेश (127)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (174)
    • हेल्थ (210)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d