Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 24.04.2026
- कानपुर में Lenskart शोरूम में हंगामा, BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से मचा बवाल
- प्रयागराज: यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 घोषित, 50 लाख छात्रों का इंतजार खत्म
- सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- आज का राशिफल. 23.04.2026
- आज का राशिफल. 22.04.2026
- ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत
Author: Anil Singh
गोरखपुर। यूको बैंक की बेलघाट शाखा में 31 लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में कैशियर द्वारा 34 ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। जांच के अनुसार, उरुवा क्षेत्र के गुचियारी गांव निवासी कैशियर मो. कलीम ने ग्राहकों के जमा धन को हड़प लिया और बैंक में जमा नहीं किया। अयोध्या की क्षेत्रीय शाखा के उप प्रमुख नीरज कुमार ने इस मामले को लेकर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को पत्र लिखते हुए मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि शाहपुर स्थित बेलघाट शाखा में कैशियर…
पिपरौली ब्लाक के मल्हीपुर गांव के ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर डीएम को संबोधित करते हुए एडीएम प्रशासन को जमीन अधिग्रहण के विरुद्ध ज्ञापन सौंपा, ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश पांडेय और समाजसेवी कमलेश सिंह ने बताया कि मल्हीपुर गांव में गीडा प्रशासन द्वारा विगत दिनों दो बार अधिग्रहण कराया जा चुका है । अब तीसरी बार गीडा प्रशासन मल्हीपुर गांव की 40 हेक्टेयर की भूमि को अधिग्रहण करने की फिराक में है । इस जमीन पर कई विद्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान और ग्रामीणों का घर है । जिसके अधिग्रहण से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना…
सहजनवा के टिकरिया में मनबढ़ ने पहले महिलाओ को दी गाली, फिर साथियों संग पीड़ित की पिटाई की सहजनवा पुलिस ने चार नामजद पर दर्ज किया मुकदमा, संवाददाता– एस. पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा सहजनवा थाना क्षेत्र के टिकरिया में दरवाजे पर मोटरसाइकिल घुमाने पर जब पीड़ित ने मनबढो को मना किया तो, दबंग ने पहले तो घर मे घुसकर महिलाओ को भद्दी-भद्दी गालिया देते हुए धमकाया फिर कुछ देर बाद साथियों संग मिलकर पीड़ित परिवार की पिटाई कर दी । सहजनवा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है , टिकरिया निवासी प्रशांत पासवान ने सहजनवा पुलिस को दिए…
नगरपंचायत बड़हलगंज के वार्ड संख्या 06 सत्यदेव शास्त्री नगर में जनता को जलनिकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिये जल्द ही अभियान चला कर यहां अवस्थित पोखरों को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ उनमें से सिल्ट निकलवा कर गहरा करने के साथ स्वच्छ बनवाया जायेगा, नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महेश उमर ने उक्त आश्वासन सत्यदेव शास्त्री नगर की जनता की पीड़ा सुनने के बाद दिया। श्री उमर वार्ड की सभासद प्रेमबालिका चतुर्वेदी के पति/प्रतिनिधि अमूल्य चतुर्वेदी के साथ वार्ड 06 और वार्ड 07 श्याम नगर (आंशिक) में जनसमस्याओं का जायजा लेने पहुचे थे। इस दौरान वार्ड की जनता ने अपनी…
स्थानीय विकास खण्ड के संसारपार रोड पर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में चल रहे बड़हलगंज बाल महोत्सव के चौथे दिन सिंगिंग एवं डांसिंग के आडिसन में कई विद्यालयों के बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भांगड़ा, मराठी नृत्य, राजस्थानी नृत्य तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा पेश नृत्य को विशेष रूप से सराहा गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राजू…
आज सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा गठित अंजुमन इस्लामिया की नव नियुक्त कमेटी ने अंजुमन इस्लामिया में अपना पदभार ग्रहण किया जिसमें जिला अल्पसंख्य के अधिकारी मौजूद रहे और अंजुमन इस्लामिया के गेट पे और नोटिस बोर्ड पे नोटिस चस्पा किया और अंजुमन के किराएदारों को नोटिस भी जारी किया जिसमें किराएदारों ये निर्देशित किया गया कि अब वो अपना कराया नवनियुक्त कमेटी के सदस्य को दे और उनसे अध्यक्ष और सेक्रेटरी द्वारा हस्ताक्षर की गई रशीद भी ले कमेटी के अध्यक्ष अनस चौधरी ,सेक्रेटरी नूरुल हक, मोहम्मद फारुक उपाध्यक्ष, हाफिज बदरुद्दीन सदस्य और अन्य सदस्य मौके पे मौजूद रहे।…
पाखी हेगड़े ने बोध गया में डांस मस्ती के साथ मनाया नये साल का जश्न, पाखी हेगड़े संग बोधगया में झूम उठे लोग, नये वर्ष के स्वागत में बांधा शमां, करोड़ों दिलों की रानी सुपरस्टार एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने पुराने साल की बिदाई और नये वर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ केक काटकर किया। साथ ही साथ उन्होंने जोरदार परफॉर्मेंस करके शमां बांध दिया और लोग झूम उठे। बता दें कि इकत्तीस दिसंबर की देर शाम को हंगामा नाईट का आयोजन नारायना ग्रीन रिसोर्ट, बोधगया में किया गया था। जहाँ पर नए साल के स्वागत का जश्न पाखी हेगड़े के…
गोरखपुर। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग और दूरसंचार संस्थान (इरिसेट) ने स्वदेशी स्वचालित ट्रेन संरक्षण प्रणाली ‘कवच’ को विकसित किया है। इस प्रणाली को रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। इरिसेट और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के बीच शैक्षणिक-उद्योग सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। इस करार के अंतर्गत, अब एमएमएमयूटी के छात्र भी रेलवे की कवच प्रणाली को पढ़ सकेंगे और इससे जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कवच प्रणाली ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे रेलवे सुरक्षा में एक नया अध्याय जुड़ने की…
गोरखपुर जिला जेल में 15 साल से बंद पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद मसरूफ उर्फ मंसूर अहमद उर्फ गुड्डू (56) की रिहाई 27 फरवरी को हो सकती है। गृह मंत्रालय से रिहाई का पत्र जारी हो चुका है, और अटारी बॉर्डर से उसे पाकिस्तान भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी दिन गुजरात और राजस्थान की जेलों में बंद पाकिस्तानी बंदियों को भी रिहा किया जाएगा। एनओसी जारी, रिमाइंडर भेजता रहा जेल प्रशासन, सजा पूरी कर चुके मसरूफ के लिए विदेश मंत्रालय ने पहले ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर दिया था। इसके बाद गोरखपुर जिला जेल प्रशासन हर…
गोलघर स्थित जलकल परिसर में बनी मल्टीलेवल पार्किंग के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकानों को किराए पर देने के लिए गुरुवार को खुली बोली आयोजित की जाएगी। इन दुकानों को सर्वाधिक प्रीमियम बोली लगाने वालों को किराए पर दिया जाएगा। नगर निगम ने दुकानों का किराया उनके तल और साइज के आधार पर निर्धारित किया है। 46 करोड़ की लागत से बना कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने 46 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के जलकल की जमीन पर इस मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया था। इसका उद्घाटन अक्तूबर 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।…
