Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- सीएम योगी ने 1054 करोड़ की 470 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- आज का राशिफल. 23.04.2026
- आज का राशिफल. 22.04.2026
- ईको पार्क सहित 470 विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात
- CM योगी का मेगा प्लान! कूड़े के पहाड़ से बना ईको पार्क, अब ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ की शुरुआत
- आज का राशिफल. 21.04.2026
- सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव
- आज का राशिफल. 20.04.2026
Author: Anil Singh
गोरखपुर: सिंहोरवा निवासी उमेश प्रसाद ने चौरीचौरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि जितेंद्र कुमार भारती नामक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे चार लाख रुपये ठग लिए। उमेश, जो एमए, बीएड व टेट पास बेरोजगार हैं, ने बताया कि जितेंद्र ने उनके पिता के खाते से दो बार में पैसे जमा कराए। कई महीनों बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर जब उमेश ने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने हीलाहवाली शुरू कर दी। बार-बार मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी…
गोरखपुर: जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देश पर मंगलवार को जिला जेल गोरखपुर का औचक निरीक्षण किया गया। अपर सत्र न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह ने जेल पाकशाला में बंदियों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान जेल की बैरकों, लीगल क्लिनिक, अस्पताल और महिला बैरक की स्थिति का जायजा लिया गया। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए।
गोरखपुर। सहजनवा के मजदूरों द्वारा भाजपा विधायक पर मजदूरी भुगतान न करने की शिकायत ने महराजगंज पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है। मजदूरों ने आईजीआरएस पोर्टल और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महराजगंज जिले के निचलौल में विधायक के मकान में पेंट-पालिश का काम किया गया था, लेकिन मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। मजदूरों का आरोप, पाली निवासी इंद्रजीत गिरी ने बताया कि उन्होंने और अन्य मजदूरों ने तीन अप्रैल से 17 जून तक विधायक के मकान में पेंट-पालिश का काम किया। मजदूरी मांगने पर विधायक ने कहा कि काम पूरा होने…
पर्यटक मोटर बोट का अब उठाएंगे लुप्त, 41700 दैनिक जमा करेंगे किराया, प्रति माह 1251000 जीएसटी के साथ होगा किराया, गोरखपुर।पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जीडीए प्रशासन नया सवेरा स्थित प्लेटफार्म नंबर एक से मोटर बोट चलाने के लिए निविदा आमंत्रित की थी सात फर्मों ने अपना अपना निविदाएं भरा था उन सातों फर्मों के मालिक या प्रतिनिधि के मौजूदगी में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन व जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने निविदा को खोला तो सबसे अधिक 41700 प्लस जीएसटी श्रवण कुमार यादव दैनिक संचालन के लिए भरा था 12 लाख 51 हजार प्लस जीएसटी प्रति माह जमा…
प्रापर्टी कार्ड घरौनियों का डिजिटल वितरण 27 दिसम्बर को, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत होगा वितरण एनेक्सी सभागार में जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों द्वारा वितरण किया जायेगा घरौनियों, गोरखपुर जनपद में 136650 घरौनियों का किया जाएगा वितरण सबसे अधिक सदर तहसील के 49311 घरौनियों का किया जाएगा वितरण तहसील सदर,सहजनवा में 10000 घरौनी पूर्व में किया जा चुका है वितरण प्रदेश के 75 जनपदों के लगभग 29000 ग्रामों में 24 मार्च 2023 के पश्चात तैयार किये गये 41 लाख से अधिक घरौनी का पीएम बटन दबा कर डिजिटल वितरण करेंगे, गोरखपुर।जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक…
स्वास्थ्य विभाग में 50 साल या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग, दोषी पाए जाने पर होगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, गोरखपुर: स्वास्थ्य विभाग में 50 वर्ष या उससे अधिक आयु के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। शासन ने इस स्क्रीनिंग के लिए आदेश जारी कर दिए हैं और एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस प्रक्रिया में लापरवाह, दागी और दोषी कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजे जाने का निर्णय लिया जाएगा। यह स्क्रीनिंग लिपिक एवं आशुलिपिक कैडर के कर्मचारियों के लिए होगी। निदेशक प्रशासन शिव सहाय अवस्थी द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि…
गोरखपुर: गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा अधिग्रहित 175 एकड़ जमीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर जीडीए सचिव यूपी सिंह ने एनएचएआई के पेटी ठेकेदार कुलवंत सिंह के खिलाफ चिलुआताल थाने में तहरीर दी है। चिलुआताल थाना इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत जीडीए बालापार और मानीराम राजस्व ग्राम में भूमि अर्जन की कार्यवाही कर रहा है। योजना के तहत 3000 करोड़ रुपये की परियोजना को लागू करने के लिए इन ग्रामों…
दिल्ली : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, रिठाला से सुशांत मिश्रा प्रत्याशी घोषित, मंगोलपुरी से हनुमान चौहान उम्मीदवार घोषित, शकूरबस्ती से सतीश लूथरा प्रत्याशी बनाए गए, त्रिनगर से सतेंद्र शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया, मटिया महल से असीम अहमद खान उम्मीदवार, मोती नगर से राजेंद्र नामधारी प्रत्याशी बनाए गए, मादीपुर से जेपी पंवर प्रत्याशी घोषित, राजौरी गार्डन से धर्मपाल चंदेला उम्मीदवार बनाए गए, उत्तम नगर से मुकेश शर्मा प्रत्याशी घोषित, मटियाला से रघुविंदर शोकीन उम्मीदवार, बिजवासन से देवेंदर सरावत उम्मीदवार घोषित, दिल्ली कैंट से प्रदीप कुमार उपमन्यु प्रत्याशी घोषित राजिंदर नगर से विनीत यादव को प्रत्याशी…
अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को वक्फ बोर्ड ने दी मान्यता, गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को मान्यता दी है। इसकी वैधता तीन वर्ष के लिए निर्धारित है। तुर्कमानपुर पटवारी टोला के अहमद अनस (अनस चौधरी) को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वक्फ अंजुमन इस्लामिया बोर्ड के अभिलेख में वक्फ संख्या सात से 21, 113 से 120, 53 व 100 गोरखपुर में स्थित है। बताया जा रहा है कि वक्फ का संचालन करने वाली कमेटी कई वर्षों से ऑडिट और नवीनीकरण नहीं कराया था। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के…
गोरखपुर: शहर में चर्चित मदरसा अंजुमन इस्लामिया के घोटाले से सम्बंधित खबरों के बीच नई खबर ये है कि भ्रष्टाचार और घोटाले की तमाम शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए वक्फ अंजुमन इस्लामिया की नई कमेटी को – सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने मान्यता दे दी है। आपको बताते चलें की इमामबाड़ा स्टेट के बाद गोरखपुर में अंजुमन इस्लामिया के पास वक्फ की सबसे ज़्यादा सम्पत्ति है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1986 में चौधरी अब्दुल रहमान की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन वक्फ बोर्ड ने किया था। 29 जून 1989 को कमेटी का कार्यकाल पूरा होने के बाद…
