Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल. 21.04.2026
- सहजनवा की वैष्णवी मिश्रा ने नॉर्थ ज़ोन जिम्नास्टिक्स कैंप में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया गौरव
- आज का राशिफल. 20.04.2026
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का विशाल आयोजन
- श्री बालाजी मंदिर दरबार में श्री परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
- गोरखपुर में शिक्षकों का महाआयोजन, 6 से 8 मई तक होगा प्रांतीय महाधिवेशन
- आज का राशिफल. 18.04.2026
- मानव एकता दिवस : रक्तदान शिविर
Author: Anil Singh
गोरखपुर डीडीयू स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में सोमवार को ‘नाथ पंथ का अफगानिस्तान में प्रभाव’ विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की रिसर्चर अनुश्री ने अफगानिस्तान में नाथ पंथ पर किए गए अपने शोध और अनुभवों को साझा किया, जो आकर्षण का केंद्र रहे। डीडीयू के कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवन्त राव ने परिचर्चा की शुरुआत करते हुए नाथ पंथ के पश्चिमी भारत, अफगानिस्तान और पाकिस्तान में विस्तार पर ऐतिहासिक और पुरातात्विक संदर्भों में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गोरखनाथ के समय को 9वीं सदी से पूर्व नहीं रखा जा सकता और…
गोरखपुर टीएनएम ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रथम टीएनएम स्टेट लेवल ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पूर्वोत्तर रेलवे और अलीगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच मंगलवार को सुबह 9 बजे रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में होगा। पहला सेमीफाइनल मैच रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूर्वोत्तर रेलवे और गाजीपुर के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गाजीपुर को 115 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मैच के समापन समारोह में सेवानिवृत्त आईएएस विजय यादव विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करेंगे, जो शाम चार…
गोरखपुर नगर निगम अपने सभी 80 वार्डों के पार्षदों को महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के साथ विभिन्न विकास कार्यों का भ्रमण कराएगा। मंगलवार को पार्षदों का दल निगम परिसर से सुबह 9:30 बजे रवाना होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि इस भ्रमण के दौरान पार्षदों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें पशु शव दाह गृह, सूथनी में निर्माणाधीन चारकोल प्लांट, चरगावा स्थित गारबेज ट्रांसफर स्टेशन, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर और सीएंडडी वेस्ट प्लांट का दौरा शामिल है। पार्षदों को इन सभी प्लांट्स की कार्यशैली और उनके उपयोग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर पूरे भारतीय रेलवे में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस और हॉली-डे होम बनाने की मांग की है। संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि भारतीय रेलवे के कर्मचारी अक्सर रेल कार्य या निजी कार्य से परिवार सहित विभिन्न स्थानों की यात्रा करते हैं। वर्तमान में कर्मचारियों के लिए रेस्ट हाउस की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें महंगे होटलों में ठहरने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। संघ ने महाप्रबंधक से निवेदन किया है कि रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक…
गोरखपुर के बशारतपुर स्थित खरैया पोखरा के सुंदरीकरण में अवैध निर्माणों की बढ़ती समस्या पर नगर निगम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को अवैध निर्माण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। कुछ माह पहले नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने क्षेत्र की पैमाइश की थी, जिसमें 1.55 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्जे का पता चला था। इन कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने 15 लोगों को नोटिस जारी किया था। इनमें से 6 लोग पक्का निर्माण करा चुके हैं, जबकि कुछ अन्य ने खाली प्लॉट पर…
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) नौका विहार के पास स्थित ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट में पर्यटकों की आवाजाही को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। प्राधिकरण ने मुख्य मार्ग से सीधे ताल बाजार और स्ट्रीट फूड कोर्ट तक पहुंचने के लिए एक नया प्रवेश और निकास मार्ग बनाने की योजना तैयार की है, ताकि नौकायन रोड से सीधे ये स्थान दिखाई दें। इसके अलावा, अवैध स्ट्रीट वेंडरों से सख्ती से निपटने का भी निर्णय लिया गया है। इस परियोजना के लिए लगभग 2.50 करोड़ से 3 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।…
गोरखपुर में नाइन कंपनी के मालिक अमर तुलस्यान के जीएम रमेश कुमार से 2.70 करोड़ रुपये की साइबर जालसाजी में हैदराबाद की एक महिला का नाम सामने आया है। 14 नवंबर को रमेश ने महिला के आईसीआईसीआई बैंक खाते में 1.80 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। महिला ने पुलिस पूछताछ में दावा किया कि ट्रेडिंग के दौरान एक व्यक्ति ने लालच देकर उसके खाते का इस्तेमाल किया। पुलिस ने पहले दिन 13 नवंबर को यश बैंक खाते में भेजे गए 90 लाख रुपये की जांच में तेलंगाना के जगित्याल जिले से दो आरोपियों रमेश और अल्ले सत्यम को गिरफ्तार कर…
22436 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक नई उपलब्धि दर्ज की है। यह रेल सेवा अब बनारस-माधो सिंह-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित गंगा नदी पर बने पुल संख्या-111 से होकर गुजरने लगी है। वंदे भारत एक्सप्रेस की यह यात्रा एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो यात्रा के समय को कम करने के साथ-साथ यात्रियों को आधुनिक और सुविधाजनक सफर प्रदान करेगा। यह ट्रेन उच्च गति, अत्याधुनिक सुविधाओं और स्वचालित सिस्टम से सुसज्जित है, जो यात्रियों को एक शानदार अनुभव प्रदान करती है। इस नई रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत से न केवल वाराणसी और दिल्ली के…
गोरखपुर में माडर्न कोच फैक्ट्री, रायबरेली में फर्जी नियुक्ति के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सेंट्रल विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को सेंट्रल विजिलेंस की तीन सदस्यीय टीम ने रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गोरखपुर के कार्यालय पर छापेमारी कर नियुक्तियों से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया। क्या है मामला? कुछ दिनों पहले माडर्न कोच फैक्ट्री में दो अभ्यर्थियों की फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि ये दोनों अभ्यर्थी न तो आवेदनकर्ताओं की…
अल्लू अर्जुन की पुष्पा- 2, 800 करोड़ कमाने के बाद मुसीबत में आ घिरी है. दरअसल, पुष्पा 2′ में अल्लू अर्जुन के खिलाफ जो पुलिसवाला दिखाया गया है वो निगेटिव रोल में है. इस किरदार को फिल्म में फहाद फासिल ने निभाया है. फिल्म में उनके रोल का नाम भंवर सिंह शेखावत है. फिल्म में भंवर के कपड़े उतरवाए गए हैं और उसे विलेन के तौर पर पेश किया गया है. यहां तक कि कई सीन्स में बतौर विलेन उनकी बेइज्जती भी की गई है. जिसकी वजह से करणी सेना काफी खफा है. उनका कहना है कि फिल्म में शेखावत…
