सूर्य प्रकाश ओझा /गोरखपुर/निष्पक्ष टुडे :/
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई के तत्वावधान में 6, 7 एवं 8 मई को पूर्वोत्तर रेलवे ऑडिटोरियम, महाप्रबंधक कार्यालय,
गोरखपुर में भव्य प्रांतीय महाधिवेशन:-
आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में संघ के प्रधान प्रांतीय संरक्षक जगदीश पांडेय ठकुराई ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महाधिवेशन में प्रदेशभर से लगभग 1500 शिक्षक प्रतिनिधि भाग लेंगे। महाधिवेशन को पांच प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक समस्याओं और भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
पांच सत्रों में होगा आयोजन :-
महाधिवेशन का पहला सत्र उद्घाटन सत्र होगा, जबकि दूसरा सत्र अध्यक्षीय भाषण के लिए निर्धारित रहेगा। तीसरे सत्र में “शिक्षा की चुनौतियां और शिक्षकों का दायित्व” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षाविदों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है।
चौथे सत्र में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों की शिक्षक समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, जिन पर गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिया जाएगा।
मांग पत्र और आंदोलन की रणनीति
अंतिम सत्र में शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु प्रस्ताव पारित कर मांग पत्र तैयार किया जाएगा। साथ ही भविष्य के संघर्ष कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी।
संघ की ओर से “गांव-गांव तक शिक्षा बचाओ अभियान” चलाने की भी घोषणा की गई है। इस अभियान में छात्रों, अभिभावकों, युवाओं और आम जनता को जोड़कर व्यापक जन आंदोलन खड़ा करने की योजना है।
कई पदाधिकारी रहे मौजूद

