गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, देर रात तक चला प्रसाद वितरण
श्री बालाजी मंदिर, निकट सेल टैक्स ऑफिस, तारामंडल गोरखपुर में आज भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें अपार संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुंदरकांड का श्रवण किया और देर रात्रि तक प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्री परशुराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
इस महायोजना को सफल बनाने में बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट एवं तारामंडल क्षेत्र के नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की ओर से प्रमुख रूप से उपाध्याय अमितेश्वर कुमार दूबे (बबलू), संयुक्त सचिव कृष्णकांत त्रिपाठी, सभापति पांडे, अनिरुद्ध पांडे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, शक्ति दुबे, तारकेश्वर पांडे, संतोष त्रिपाठी, आशीष तिवारी एवं अमित शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


