Author: Anil Singh

संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद जिला प्रशासन एक्टिव है। हिंसा वाले इलाके में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर गैरकानूनी कार्यों पर नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को यहां एक हजार साल पुराने मंदिर को चार दशक बाद खोला गया। अब जिला प्रशासन बड़े एक्शन की तैयारी कर रहा है। उसके निशाने पर अब यहां के कूप, पुरवे, सराय और तीर्थ हैं। डीएम ने हिंसा वाले इलाके में चल रही कार्रवाई और प्लान का समझाया। इसके साथ ही कल खोले गए मंदिर में रविवार को खुद डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी…

Read More

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो पिछले कुछ सालों से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. जाकिर हुसैन को 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था.

Read More

लखनऊ: महाकुम्भ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान, प्रयागराज महाकुम्भ-2025′ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समागम होगा- सीएम डबल इंजन की सरकार इसके आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है- सीएम 10,000 एकड़ क्षेत्रफल में महाकुम्भ को विस्तार दिया गया है- सीएम महाकुम्भ भारत के आध्यात्मिक और भौतिक विकास के सभी कार्यों पर चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बिंदु बनेगा- सीएम योगी आदित्यनाथ। https://youtube.com/shorts/vX8kDoW9mTQ?si=9SE0BPWWp0WKKZ0A

Read More

लखनऊ: योगी सरकार के मंत्रियों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में विधान मंडल दल की बैठक लखनऊ के लोक भवन में संपन्न हुई। इस बैठक में विधानसभा सत्र को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक सहयोगी दलों की नेताओं समेत मौजूदगी रही। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, और मंत्री परिषद के सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार साझा किए और सत्र की सफलता के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियों पर विमर्श किया। https://youtube.com/shorts/vX8kDoW9mTQ?si=Yy1EyfMQ5LKugtrt

Read More

इजरायली सेना ने गाजा सिटी में एक स्कूल पर हवाई हमले किए, जिसमें सात फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इसके साथ ही आईडीएफ ने केंद्रीय शहर दीर ​​अल-बलाह में चल रही नगर पालिका की बैठक को भी निशाना बनाया, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई. इस तरह कुल 17 लोगों की मौत हो गई है| https://youtube.com/shorts/CPYo_3KXeFo?si=7kJaC1P-WiTOO8wX

Read More

शहर में अपराध का पर्याय बने कुख्यात बदमाश सरफराज को आखिरकार गोरखपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह वही सरफराज है, जो गोरखपुर के अलग-अलग इलाकों में अपना आतंक मचा चुका था और अब पुलिस के लिए चुनौती बन चुका था। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस निर्णायक मुठभेड़ ने साबित कर दिया कि गोरखपुर में अपराधियों का अब कोई ठिकाना नहीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश सरफराज को गोली लगी, और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे थे सरफराज और…

Read More

गोरखपुर, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना में बड़े भाई बेचन ने अपने छोटे भाइयों, उनकी पत्नियों और बच्चों को जलाकर मारने की साजिश रची। जानकारी के मुताबिक, बेचन ने दरवाजे के नीचे से थिनर डालकर घर में आग लगाई और गैस सिलेंडर का पाइप घर के अंदर रखकर गैस छोड़ दी। इससे घर में भयंकर विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर की बाहरी दीवारें भरभराकर गिर गईं। घर में मौजूद लोग किसी तरह अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन वे बुरी तरह झुलस गए। आरोपी ने…

Read More

रविवार सुबह सहजनवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी घघसरा के अंतर्गत नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नं. 2 अमर सिंह नगर के दरूआ गांव के पास सरसो के खेत में लावारिस हालत में एक एच एफ डिलक्स बाइक पाई गई । बताया गया कि सुबह जब ग्रामीण खेत देखने गए, तो उन्होंने देखा कि एक बाइक खेत में पड़ी हुई थी, लेकिन वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था । ग्रामीणों ने इसकी जानकारी एक-दूसरे को दी और फिर पुलिस को सूचित किया । पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की जांच की । चौकी प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया…

Read More

प्रतियोगिता का आगाज आज से नेशनल स्पोर्टिंग क्लब रजि. बड़हलगंज के तत्वावधान में सोमवार से आयोजित होने वाले अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण टूर्नामेंट की पूर्व संध्या पर कोतवाल बड़हलगंज चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ रविवार को किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रदान करने वाली ट्रॉफी का विधि-विधान से पूजन कर अनावरण कराया। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कोतवाल चन्द्रभान सिंह व उद्योगपति अरुण सिंह ने कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जिस…

Read More

बड़हलगंज क्षेत्र के सिधुआपार गाँव निवासी युवा गीतकार डॉ निर्भय निनाद को रविवार की शाम मंगलम साहित्य महोत्सव में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक इंद्रेश कौशिक जी महाराज(कामाख्या धाम), अंतरराष्ट्रीय कवि सर्वेश अस्थाना एवं मुकुल महान हाथों काव्यमेव जयते सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान निनाद को उनके साहित्यिक कृतियों के लिए दिया गया। इसके पूर्व में भी निर्भय को साहित्य के क्षेत्र में दर्जनों पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। निर्भय की इस उपलब्धि पर विधायक राजेश त्रिपाठी, सिद्धपीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास, चेयरमैन प्रीति उमर, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर, जनसेवा महामंत्री सन्तोष जायसवाल, व्यापारी…

Read More