Author: Shishir Srivastava

ज्येष्ठ मास के द्वितीय बड़े मंगलवार को बालाजी मंदिर में सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी सरकार सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उपाध्याक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू की देख रेख में यह आयोजन सफल हुआ। इसमें मुख्य रूप से राहुल तिवारी जी सहजानंद राय राजेश पांडे जी कामाख्या नारायण सिंह विश्ववि सिंह अवनीश पांडे रंजन बाबा सक्षम दुबे सुशील सिंह निखिल श्रीवास्तव कन्हैया तिवारी रंणनजय ‌सिह‌ का सहयोग मुख्य रूप से रहा इस कार्यक्रम से जुड़े सभी लोगों का बहुत-बहुत आभार एवं…

Read More

बरेली। कठिन परिश्रम, लगन और वर्षों के संघर्ष का परिणाम आखिरकार बरेली के सत्य पाल आर्य को मिला। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 129 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रेरणा सत्य पाल आर्य मूल रूप से बरेली के निवासी हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले सत्य पाल के पिता एक सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक हैं। उनके बड़े भाई वर्तमान में मेरठ में आईपीएस (IPS) अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे हैं। तैयारी के कठिन दौर में, वर्ष 2021 में उनकी…

Read More

गोरखपुर। गोरखपुर के गोलघर इंदिरा बाल बिहार चौराहे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला युवाओं द्वारा फूंका गया । भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री / कार्यक्रम आयोजक ने कहा की सपा समाप्त होने के साथ मानसिक संतुलन खो चुकी है, आगरा में इलाज की जरूरत है, कुंठित मानसिकता यह दर्शित कर रही की हमारे लोकप्रिय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी पर व्यक्तिगत टिप्पणी की गई। पंकज चौधरी जी का जीवन 40 साल की तपस्या है । अखिलेश यादव मुगलों के अनुरूप अपने पिता को सत्ता से धकेलकर गद्दी पर बैठे, प्रदेश के युवाओं – जानता में…

Read More

“रेलवे ऑडिटोरियम से उल्टे पांव लौटे सैकड़ो अभिभावक” गोरखपुर। जिस दिन माताओं का सम्मान होना था उसी दिन उन्हें बिना कार्यक्रम के लौटाया गया। घटना रेलवे ऑडिटोरियम में मातृ दिवस पर घटित हुई। जहां पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के बच्चें, अभिभावक, शिक्षक सब निर्धारित समय पर पहुंच गए। कार्यक्रम की जिम्मेदारी शहर के एक प्रतिष्ठित प्राइवेट विद्यालय ने ली थीं और फिर इसे एक तरफा रद्द कर दिया। सभी ऑडिटोरियम में पहुंच कर कार्यक्रम की रूपरेखा को समझने का प्रयास कर रहे थें। इस दौरान रेलवे के उच्च अधिकारियों ने वहां पहुंचे शिक्षकों को कार्यक्रम रद्द होने की…

Read More

“गांव-गांव लगे आधार कैंप, नहीं तो तहसीलों पर निकलेगा प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस” : अर्थी बाबा गोरखपुर। सामाजिक कार्यकर्ता राजन यादव उर्फ “अर्थी बाबा” ने आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में आम जनता, खासकर गरीबों को हो रही भारी परेशानियों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने इस मुद्दे को देश के करोड़ों गरीबों से जुड़ी गंभीर समस्या बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। अर्थी बाबा ने कहा कि गांवों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई लोगों के पास आधार कार्ड न होने के…

Read More

गोरखपुर।श्री बालाजी मंदिर निकट सेल टैक्स ऑफिस तारामंडल गोरखपुर में आयोजित महा अनुष्ठान के समाप्ति के अवसर पर, जिसमें सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ रुद्राभिषेक एवं सप्तशती पाठ पिछले दो दिन से चल रहा था, ध्यातव्य हो कि आज ही के दिन 9 मई को बालाजी मंदिर की  स्थापना हुई थी, इसी उपलक्ष में ये सभी अनुष्ठान तथा बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी के मार्गदर्शन में अन्य सभी कार्यक्रम आयोजित किये गये। आज अंतिम दिन अनुष्ठान संपन्न होने के पश्चात महान लोकगायक की टीम द्वारा सुंदरकांड का पाठ हुआ। तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ । गजानन…

Read More

गोरखपुर। बालजागृति संस्थान संस्था द्वारा मदर्स डे के पूर्व संध्या पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में निर्देशिका रुचिता रस्तोगी ने कहा कि “बच्चा जब पैदा होता है तो सबसे पहले वह मां बोलता है, जब कुछ बड़ा होता है तो उसकी पहली पाठशाला घर में होती है उसकी पहली प्रशिक्षिका मां ही होती है, जो उसका पालन पोषण दुनिया की पहचान तथा स्वयं बच्चे की पहचान करवाती है। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता और उनके योगदान की पूर्ति भी कोई नहीं कर सकता”, कार्यक्रम में अभिभावकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रिंसिपल स्नेहा शर्मा…

Read More

आज महा अनुष्ठान के द्वितीय दिन बालाजी मंदिर दरबार में अपार संख्या में भक्त गणों का तांता लगा हुआ है। पूरा तारामंडल का माहौल भक्ति मय हो गया है। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने समस्त तारामंडल वासियों को एवं शहर वासियों को बहुत-बहुत आभार दिया है। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मणों की तीन टीम लगी हुई है। हनुमान चालीसा का जाप 24 घंटा चल रहा है। साथ में रुद्राभिषेक एवं दुर्गा सप्त शती पाठ भी हो रहा है। उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया कि पुरुषों के साथ ही मात्र शक्तियों का अपार…

Read More

“खगोलीय घटना पर विशेष खगोलीय लेख” खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि मई माह की प्रमुख खगोलीय घटनाओं में से एक ईटा एक्वारिड्स उल्का वर्षा इस वर्ष 6–7 मई 2026 की दरमियानी रात को अपने चरम (Peak) पर पहुंचेगी। यह उल्का वृष्टि की घटना प्रतिवर्ष होने वाली नियमित उल्का वर्षाओं में शामिल है, जिसकी सक्रिय अवधि लगभग 19 अप्रैल से 28 मई तक रहती है। क्योंकि यह उल्का वर्षा प्रसिद्ध धूमकेतु 1P/Halley (हैली) के छोड़े गए धूल और चट्टानी कणों (debris stream) से उत्पन्न होती है। जब पृथ्वी अपनी कक्षा में घूमते हुए इन कणों के मार्ग से गुजरती…

Read More

गोरखपुर। एम्स गोरखपुर के अस्थि रोग विभाग (Department of Orthopaedics) द्वारा, शरीर रचना विभाग (Department of Anatomy) के सहयोग से, हिप जॉइंट सर्जरी एवं पुनर्निर्माण पर एक दिवसीय उन्नत वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों—एम्स रायबरेली, एम्स रायपुर, केजीएमसी लखनऊ, जीएसवीएम कानपुर एवं बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर—से आए विशेषज्ञों, संकाय सदस्यों, वरिष्ठ रेजिडेंट्स एवं पीजी छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का आयोजन मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त), कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, एम्स गोरखपुर के संरक्षण में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट सर्जिकल…

Read More