Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आज का राशिफल। 29.03.2026
- गोरखपुर में पवन सिंह का ‘टचबडी’ धमाका, पैन इंडिया फिल्म ‘डकैत’ को मिला म्यूजिक बूस्ट
- मेडिकल स्टोर के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का विरोध, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
- माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती का लोकगीत ‘गवना वीएस खेलवना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
- गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य राम नवमी रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाया जय श्रीराम का जयकारा
- आज का राशिफल। 28.03.2026
- गोरखपुर के ज्वाला सिंह टाटा आईपीएल 2026 में करेंगे भोजपुरी कमेंट्री
- सिधूआपार पेट्रोल पंप पर मैनेजर की दबंगई, लाइन तोड़कर गाड़ी में भरवाया पेट्रोल, हंगामा ।
Author: Surya Pratap Singh
थाना चौराहे से घघसरा बाजार मोड़ तक यातायात व्यवस्था बदहाल, आमजन परेशान। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। नगर पंचायत सहजनवा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। थाना चौराहे से लेकर मुख्य बाजार स्थित घघसरा बाजार मोड़ तक आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और बीच सड़क पर ऑटो चालकों द्वारा मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा करना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार थाना सहजनवा के मुख्य गेट के ठीक सामने ऑटो चालकों का रोजाना जमावड़ा लगा रहता है। चालक बीच सड़क पर ही ऑटो खड़ा कर…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवां, ( गोरखपुर)। रेनेसां यूनिवर्सल के तत्वावधान में मुरारी इंटर कॉलेज परिसर में “स्मृति संवर्धन में जैव मनोविज्ञान की भूमिका” विषय पर एक भव्य, व्यापक एवं अत्यंत ज्ञानवर्धक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आचार्य सिद्धविद्यानंद अवधूत ने जैव मनोविज्ञान विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि “विद्यार्थियों के लिए ध्यान साधना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि पठन-पाठन में स्मरण शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। नियमित ध्यान अभ्यास से स्मरण शक्ति में…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को विधायक खेल स्पर्धा का उत्साहपूर्ण और भव्य शुभारंभ हुआ। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ‘माननीय सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि, खेल में कोई हारता नहीं जीतता है या सीखता है। खेल व्यक्ति के शरीर, मन, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क जैसी क्षमताओं को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने…
8 नामजद सहित कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के गाड़र गांव में सोमवार सुबह एक युवक पर लाठी-डंडों से हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित सुबोध कुमार सिंह पुत्र पंचमी सिंह ने थाना गीडा में तहरीर देकर कई नामजद आरोपियों पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, घटना 30 नवंबर 2025 की सुबह लगभग 9:10 बजे की है। सुबोध कुमार सिंह के पुत्र निखिल सिंह खेत से लगभग 400 मीटर दूर सड़क पर पहुंचे, जहाँ काफी भीड़-भाड़ थी। निखिल पानी पीने के लिए सड़क…
दो आरोपी पुलिस हिरासत में, घायल जवान का उपचार जारी। संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के कसरवल गांव स्थित गुरुद्वारे में सोमवार की रात प्रसाद लेने पहुंचे एक बीएसएफ जवान पर कार सेवकों द्वारा कृपाण और लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुरुद्वारे में मौजूद सभी कार सेवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कसरवल निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र स्व. रामधनी…
गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी, गोरखपुर द्वारा एनसीसी का 78वां स्थापना दिवस 23 से 30 नवंबर 2025 तक उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान 26 नवम्बर को रक्तदान, 27 नवम्बर को साइकिल रैली, 28 नवम्बर को नुक्कड़ नाटक तथा 30 नवम्बर को एनसीसी डे परेड एवं अचीवर्स रैंक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 30 नवम्बर को 44 यूपी बी.एन. एनसीसी व एम.पी. इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में हुए मुख्य कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के कुल 245 कैडेट्स ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीनियर कैडेट सचिन शर्मा द्वारा कैप्टन दीपक…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। सहजनवा थाना क्षेत्र के जिगिना वार्ड नंबर 1 में मंगलवार की रात्रि चोरों ने घर के दरवाजे के सामने खड़ी कोयला लदी पिकअप वाहन पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मार्कण्डेय मद्धेशिया, जो कोयला व्यवसाय से जुड़े हैं, ने मंगलवार को अपनी पिकअप में 13 बोरी कोयला लादकर घर के बाहर खड़ा किया था। रात करीब 12 बजे चोर मौके पर पहुंचे और पिकअप को चुरा ले गए। सुबह जब…
संवाददाता– एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 27 नवंबर दिन बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सहजनवा में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष महेश शुक्ला ने दिव्यांग बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त…
