Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
Author: वेद प्रकाश यादव
जनता के हर सुख दुःख पर नजर विधायक:राजेश त्रिपाठी ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोला बाजार। तहसील गोला के रामपुर गड़री मे वर्ष की परंपरा को निभाते हुए चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी मित्र मंडली की वार्षिक बैठक शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि हरे कृष्ण दुबे के नेतृत्व में गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में समाज के सभी वर्गों के लोगों की सक्रिय सहभागिता रही। विधायक राजेश त्रिपाठी ने अपने मित्र मंडली के सभी साथियो को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मेरे मित्र ही असली ताकत है। उनका सम्मान हर हाल में होना चाहिए।आगे उन्होंने कहा जिस मंत्री पद…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला नगर पंचायत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। विगत कई वर्षों से कूड़े के निस्तारण की समस्या से जूझ रहे नगर पंचायत में ट्रामेल मशीन पहुंच गई है। जो घरों से निकलने वाले कचरों में से सूखा और गीला कचरा अलग कर देगी। जिसके बाद सूखे कचरे का निस्तारण मैटेरियल रिकवरी फैसेलटी (एमआरएफ) सेंटर भेजकर रिसाइकिल किया जाएगा। नगर पंचायत का नवनिर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र परसा उर्फ अगलगहवा में बना है। अभी कुछ दिन पहले ही उसमें कूड़ा पहुंचना शुरू हुआ है। जिसे लेकर स्थानीय लोग…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला कस्बा के वीएसएवी इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को आयोजित हो रहे हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन किया गया और कलश यात्रा निकाली गई। पूर्वांह सबसे पहले विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नगर संघ चालक मनोज कुमार उमर व अशोक वर्मा के नेतृत्व में भूमि पूजन किया गया। इस दौरान पूरा मैदान जयकारे से गूंज उठा। उसके बाद बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण कर पूजन स्थल पर पहुंची कन्याओं व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा चंद…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव उपनगर गोला स्थित माँ सरयू के पक्के घाट पर वर्ष की पहली संध्या पर मां सरयू आरती- दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेठ लक्ष्मी प्रसाद सेवा ट्रस्ट और कसौधन परिवार के तत्वाधान में हुए इस आयोजन में बनारस से आए विद्वान ब्राह्मणों ने दीप प्रज्वलित कर महाआरती संपन कराइ। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार और शंखनाद के साथ माँ सरयू की आरती की। उन्होंने नागरिकों की खुशहाली, अमन- चैन और देश – प्रदेश के सर्वागीण विकास की कामना की। आयोजकों ने बताया कि…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। महोत्सव में एलपीएम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रेत पर, सेब अरावली, विषय पर एक अनूठी कलाकृति बनाई। उन्होंने अरावली पर्वत श्रृंखला को भगवान गणेश के स्वरूप में उकेरा, जिससे पर्यावरण संरक्षण का सशक्त सन्देश दिया गया। यह आयोजन वर्ष के पहले दिन मां सारियों के पावन तट पर हुआ। एलपीयम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन मे इस कला का प्रदर्शन किया। उनकी इस रचनात्म कला को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस रचनात्मक आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला के पक्का घाट स्थित रसिक बिहारी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को सरयू महोत्सव-2026 के अंतर्गत कसौधन सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में एक भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शिव भक्ति के जय घोष से गूंजता रहा। शिव चर्चा में आमंत्रिय शिव भक्तों और वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्हें जगतगुरु बताया। वक्ताओं ने कहा कि शिव ही एकमात्र ऐसे गुरु हैं, जिनकी भक्ति और साधना मानव- जीवन के समस्त दुख- कष्ट वह विकार दूर हो जाते…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। आदर्श नगर पंचायत गोला में स्थित पक्का घाट पर दीपदान और महा आरती व भगवान रसिक बिहारी मंदिर परिसर में भगवान शिव शंकर का शिव चर्चा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी 2026 आज दिन गुरुवार को नववर्ष के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन होगा।बता दें कि माँ सरयू महोत्सव का भव्य आयोजन दिन में 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। जिसमें भगवान शिव शंकर का शिव चर्चा दिन में 12 बजे से शुरू होगा और शाम 5 बजे चलेगा। और मां सरयू…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।ब्लॉक संसाधन केंद्र गोला पर बुधवार को तृतीय पैरेंट्स काउंसिलिंग कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय की देख रेख में संपन्न हुआ जिसमें दर्जनों अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। ____अभिभावकों को संबोधित करते हुए रिसोर्स पर्सन रामलाल ने कहा कि दिव्यांगता से लड़ते हुए स्विंग के अनुभव को साझा करना आवश्यक होता है। दुर्गा ने बताया कि दिव्यांगता भी एक चुनौती है। हमें इसे बड़ा नहीं मानना चाहिए। इस अवसर पर स्पेशल एजूकेटर देवी प्रसाद,नेहा सिंह,रामविलास यादव,प्रदीप मिश्रा,संतोष यादव,आशुतोष आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।किसी की स्मृति को जीवंत तभी रख सकते हैं,जब उसे सामाजिक सरोकार से जोड़ा जाय।युवा भाजपा नेता सूरज कुमार पाण्डेय ने अपने पिता की स्मृति में पौधरोपण कर पुनीत कार्य किया है। उक्त बातें उपनगर गोला के चिकनिया निवासी श्री पाण्डेय ने अपने पिता स्व राजकुमार ऊर्फ मन्जू पाण्डेय की छठीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पौधरोपण के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान शान्ति देवी,अंजली, रवि पाण्डेय,कार्तिक आदि मौजूद थे।
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के तत्वावधान में आगामी 3 जनवरी 2026 को वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने खेल मैदान में आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन के जनजागरण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को नगर में एक विशाल बाईक रैली निकाली गई। बाइक रैली का शुभारंभ वीएसएवी इंटर कॉलेज के सामने स्थित खेल मैदान से हुआ। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भारत माता की जय, जय श्री राम एवं वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया, जिससे संपूर्ण…
