Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सीएटीसी -157 के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखा शस्त्र संचालन व फायरिंग का कौशल
- धर्म, सेवा और ज्योतिष के पुरोधा बाबा शक्ति नाथ जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
- 21 जून 2026: भारत में होगा वर्ष का सबसे लंबा दिन
- एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.09 लाख की कथित ठगी
- आज का राशिफल 20.06.2026
- अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का पाठ पढ़ेंगे कैडेट, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 का शुभारंभ
- भरत तिवारी मुठभेड़ मामला: पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
- आज का राशिफल। 19.06.2026
Author: वेद प्रकाश यादव
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोला बाजार। गोला खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह ने सोमवार को ग्राम पंचायत चंदौली मे विकास कार्यों की समीक्षा कर सचिव व ग्राम प्रधान को विकाश कार्यों को करने को निर्देश दिए. गोला ब्लॉक के चंदौली गांव में विगत वर्षों से ग्रामीणों को जल निकासी स्ट्रीट लाइट पक्की सड़क सुविधाजनक न होने पर ग्रामीणों ने गांव में विकास की मांग की थी. गांव की लालती देवी शांति देवी मंजू देवी कौशल्या पूनम ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में सड़क नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई…
आजादी के बाद भी नहीं बदला गांव की तस्वीर,ग्राम प्रधान पर लग रहे आरोप ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोला बाजार।गोला ब्लॉक के चंदौली राजस्व गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।गांव में पिछले लगभग 30 वर्षों से सड़क, नाली और जल निकासी की गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। गांव में नालियों की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नालियों का पानी खुले में बह रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश गोलाबाजार। समाज को संगठित होकर आर्थिक,राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उक्त बाते गोला क्षेत्र के रामपुर गड़री स्थित आत्मेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित स्वजन समागम एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते चिल्लूपार के पूर्व विधायक पं विनय शंकर तिवारी ने कही। उन्होने लोगो को जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के बच्चों को पढ़-लिखकर आईएएस,पीसीएस बनना चाहिए। साथ ही धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम में डा हरिमोहन दूबे व रवीन्द्र दूबे शाष्त्री ने भी समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर…
रानीपुर ने शिवाय लान को 24 रन से हराया ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला स्थित वीएसएवी इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में आयोजित स्व. देवनारायण यादव डबल बाइक क्रिकेट प्रतियोगिता में रानीपुर और शिवाय लॉन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में रानीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 8 ओवर के मुकाबले में रानीपुर की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 85 रन बनाए और शिवाय लॉन को जीत के लिए 86 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार । गोला तहसील अंतर्गत ग्राम लमतिया से आंगनवाड़ी व्यवस्था की गंभीर अनियमितताओं को उजागर करते एक वीडियो सामने आया है। गांव की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर लाभार्थियों को मिलने वाले सरकारी पुष्टाहार में भारी कटौती और लंबे समय से गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लाभार्थी को शासन द्वारा निर्धारित पूरी यूनिट देने के बजाय केवल 1 किलो दरिया थमा रही है, जबकि नियमानुसार मिलने वाला तेल और दाल पूरी…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार । नशे में धुत एक ट्रक चालक द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। रामजानकी मार्ग पर अनियंत्रित हुआ ट्रक सरयू कैनाल की शाखा नहर में जा गिरा। संयोग अच्छा रहा कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक गोला, उदईपुर मार्ग से ही अत्यधिक तेज और असंतुलित गति में वाहन चला रहा था। रास्ते में कई बार अन्य वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचा। चालक ने किसी को बचाने का कोई प्रयास नहीं किया, बल्कि उसकी…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्रों में बने सार्वजनिक शौचालय बदहाली का शिकार है। कई शौचालय निर्माण के बाद से कभी खुले ही नहीं, जबकि कागजों में केयर टेकरों की नियुक्ति दर्शाई गई है। इससे स्वच्छता के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और स्थानीय लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। एक ओर जहां कुछ शौचालयों का मल – मुत्र सीधे पवित्र सरयू नदी में गिराकर उसकी स्वच्छता से खिलवाड़।किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर स्वच्छता के प्रतीक के रूप में बनाए गए कई सार्वजनिक शौचालय…
ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोरखपुर के गोला बाजार में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय युवाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। युवाओं ने क्षेत्र में खेल – कूद के लिए उचित व्यवस्थाओं के साथ इंडोर और आउटडोर स्टेडियम बनाने की अपील की है। गोलां बैडमिंटन क्लब के तत्वाधान में सभासद श्रवण कुमार वर्मा, महबूब अली, नौशाद आलम, आलोक वर्मा, निखिल कुमार, राजकुमार यादव, ऋषिकेश साहनी और अनिल कुमार सहित अन्य युवाओं ने यह ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में युवाओं में खेल के प्रति गहरी रुचि…
