Author: वेद प्रकाश यादव

क्रासर:एक जनवरी को गोला में होगी टैलेंट हंट सीजन-2 : ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला में गुरुवार को चंद्राश फाउंडेशन द्वारा आयोजित गोला टैलेंट हंट सीज़न–2 कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों एवं अन्य राज्यों से आए बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 7:30 बजे तक चला, जिसमें गायन एवं नृत्य विधा में कुल 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद माता सरस्वती का आवाहन करते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसी क्रम में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई…

Read More

खेल आयोजनों से ही उभरकर आते हैं प्रतिभाशाली खिलाड़ी:तहसीलदार ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव के शानदार समापन पर बच्चों का गजब उत्साह देखने योग्य था। खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्येंद्र मौर्य,संरक्षक गिरधारीलाल स्वर्णकार, प्रबंधक भागीरथी प्रसाद स्वर्णकार व प्रबंध निदेशक अमरनाथ वर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार सत्येन्द्र मौर्य ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और भविष्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आते हैं। विशिष्ट अतिथि…

Read More

              ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला क्षेत्र में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत गोला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन से हुई। वक्ताओं ने उनके जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।…

Read More

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार। गोला क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मन्नीपूर में 24 दिसाम्बार, मंगलवार को शिक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई। सूबह करीब 11:15 बजे तक विद्यालय में कोई शिक्षक उपस्थित नहीं था। इस दौरान परिसर में केवल एक रसोइया, एक दाएँ और15 से 20 बच्चे मौजूद थे। मिड – डे मिल भी तैयार नहीं हो रहा था। जानकारी के अनुसार, विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका बबिता राय बीएलओ ड्यूटी पर भी थी। सहायक अध्यापक अवकाश पर थे। शासकीय नियमानुसार, एक साथ सभी शिक्षकों का अवकाश पर जाना प्रतिबंधित है, लेकिन इस मामले में तीनों शिक्षक अनुपस्थित पाए…

Read More

नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मार्ग पर चलना बना जोखिम।             ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला तहसील क्षेत्र अंतर्गत नरहन बरहज ग्राम सभा के रामबारी मुख्य संपर्क मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा और ग्रामीणों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। लगभग बीस वर्ष पूर्व वर्ष 2003 में निर्मित यह सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और टूटे किनारे राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। बरसात…

Read More

एलपीएम पब्लिक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट मीट का दूसरा दिन ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।उपनगर गोला स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव सीजन थ्री के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार तथा विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी राहुल शुक्ला व खंड शिक्षाधिकारी उदय शंकर राय के दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना,स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत करके मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय की बैण्ड टुकड़ी के साथ अपने हाउस रेड,ग्रीन,येलो व ब्लू का परिचय मार्च पास्ट करते हुए दिया…

Read More

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला विकासखंड के कोडार उर्फ भगोर स्थित नवीन विद्यालय में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और विभागीय कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी गोला उदय शंकर राय ने माँ सरस्वती। के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। खंड शिक्षा अधिकारी उदय शंकर राय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी शिक्षक निर्धारित समय सीमा में अपने विद्यालयों को निपुण बनाने के लिए।गंभीरता से कार्य करे। उन्होंने निपूर्ण लक्ष्य ऐप पर नियमित।आकलन, निपुण विद्यालय बनाने की…

Read More

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।गोला कस्बा स्थित सुंदरम लान में मंगलवार को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई तथा आगामी पचीस दिसंबर को चौरीचौरा में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि आगामी पच्चीस दिसंबर को चौरीचौरा में सांसद खेल महोत्सव, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व बिजली पासी की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए अधिक संख्या में पहुंचे तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान करें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नित्यानंद मिश्रा,…

Read More

                ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।विकास खंड बड़हलगंज के ग्राम नरहरपुर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को गोला तहसील प्रांगण में प्रदर्शन किया। ग्रामीण ने तत्काल अवैध निर्माण रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व ग्राम नरहरपुर के प्रधान शिवचंद निषाद ने किया। इस दौरान विजय कुमार, इंद्र देव निषाद, बैजनाथ, रितेश, रामदरस, भरत, संजय, कैलाश साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में जिला अधिकारी को। अवगत कराया कि ग्राम नरहरपुर में…

Read More

ब्यूरो प्रभारी-वेद प्रकाश यादव गोलाबाजार।बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा एक हिंदू युवक को अमानवीय यातनाएं देने के बाद उसकी हत्या कर शव जलाए जाने तथा हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में उपनगर गोला में आक्रोशित युवाओं ने रविवार देर रात जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित युवाओं ने इस्लामिक कट्टरवाद का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में एक हिंदू युवक को पकड़कर उसके साथ क्रूरता की गई, बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को…

Read More