बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे): बड़हलगंज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सिधुआपार के पंचायत भवन पर अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें यूपी, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न जनपदों के पहलवान दांव पेंच दिखाने को आए। दंगल में एक दर्जन से अधिक बड़ी कुश्तियां कराई गई। दंगल को रोमांचक बनाने के लिए हाथरस से आए भारत केशरी पहलवान रामेश्वर की कुश्ती पर एक लाख रुपए के पुरस्कार का ऐलान किया गया । बलिया के अर्जुन पहलवान ने उनसे हाथ मिलाया।भारत केसरी रामेश्वर ने अर्जुन को ढाई मिनट में चित कर एक लाख का इनाम जीत लिया।
दंगल में कुल 90 जोड़ कुश्ती हुई जिसमें चालीस का फैसला हुआ।50 बराबरी पर रही। सबसे बड़ी कुश्ती भारत केशरी रामेश्वर, हाथरस व अर्जुन बलिया की हुई। रामेश्वर ने अर्जुन को चित कर एक लाख रुपए का पुरस्कार जीता।हाथरस के अमन और दिल्ली के सारिक की कुश्ती बराबर रही। डीएलडब्ल्यू वाराणसी के अर्जुन तथा मनोज निषाद महाराजगंज की कुश्ती भी काफी अच्छी रही जिसमें अर्जुन विजयी रहे। इसीप्रकार अनुज कृष्णानगर,गोरखपुर ने अनूप चतुर बंदुआरी को, कुंदन वाराणसी ने टाइगर जीयनपुर को,स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के अभिषेक ने शिव महाराजगंज को, भूअर अखाड़ा के समरपाल ने बलबीर महराजगंज को, विनोद हरियाणा ने सावन गाजीपुर को चारों खाने चित कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। थाईलैंड चैंपियन पहलवान आदित्य यादव और रविन्द्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी जबकि इस कुश्ती में दर्शक फैसला चाहते थे। धर्मेंद्र सोनभद्र व रमाशंकर वाराणसी, अमित कृष्णानगर व सर्वेश डीएलडब्ल्यू वाराणसी,अजय कृष्णानगर व रामजन्म वाराणसी, संदीप थलयाचक व विरेंद्र महराजगंज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। सभी पहलवानों ने बेहतर कला का प्रदर्शन किया। इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीनाथ तिवारी ने बजरंगबली के चित्र पर माल्यार्पण कर पहलवानों का हाथ मिला दंगल का शुभारम्भ कराया। क्षेत्र के बुजुर्ग पहलवानों का माल्यार्पण कर व उनको साफा बांध आयोजक दिनेश पाण्डेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही तथा सिधुआपार के पूर्व प्रधान गामा यादव ने किया।निर्णायक की भूमिका में हरेन्द्र सिंह पहलवान,मारकण्डेय यादव, ओमकार यादव तथा शैलेश यादव गोरखपुर रहे। जाने माने अखाड़े स्व. ब्रह्मदेव मिश्र अखाड़ा खजनी के संचालक कोच गिरिवर मिश्र तथा गोरखपुर के शत्रुघ्न राय अपने शिष्यों के साथ उपस्थित रहे। आयोजक प्रधान प्रतिनिधि दिनेश पाण्डेय ने सभी आगंतुक अतिथियों को सम्मानित करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त किया।
हरि प्रकाश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय,विशाल पाण्डेय,देवेन्द्र पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, प्रभाकर पाण्डेय, रिंकू मिश्र,मिथिलेश पाण्डेय,कंचन पाण्डेय,पिंटू पाण्डेय,जीत पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय ,राघवेन्द्र पाण्डेय आदि का सहयोग बेहतरीन रहा।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पहलवान व जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, पूर्व प्रधान हरि किशोर राय, शिक्षक नेता दिग्विजय उर्फ दिग्गू राय, समाजसेवी शैलेन्द्र राय उर्फ पिंटू, चंचल पाण्डेय, शिवशंकर यादव, राजेंद्र उर्फ रक्कम यादव,अतुल यादव, धीरेन्द्र तिवारी, अजीत राव, काशी नाथ राय,धर्मराज निषाद, पूर्व जिलापंचायत सदस्य शिवचन्द यादव,श्यामदेव यादव,मोतीचंद आदि गणमान्य अतिथियों के साथ सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे।