चेहलुम का जूलूस बड़े अदबो एहतराम के साथ विभिन्न इमामबाड़ा से अमन का पैगाम देते हुए निकला
जूलूस के सभी मुतवल्लियो का जोरदार इस्तकबाल इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी की जानिब से किया गया
गोरखपुर। हर साल की तरह इस साल भी हजरत इमाम हुसेन अलैह सलाम की याद मे चेहलुम का जुलूस अमन का पैगाम देते हुए शहर के प्रमुख इमामबाड़ा मोहल्ला असकरगंज, मिर्जापुर, घासी कटरा पिपरापुर सहित विभन्न इमामबाड़ा से विभिन्न मार्गो से होता हुआ जब जुलूस जाफरा बाजार पहुंचा तो इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के लोगो ने जिलाध्यक्ष सैय्यद इरशाद अहमद की अगुवानी में मुतवल्लीयो को शाल ओढ़ाकर इस्तकबाल किया गया और कहा कि मुतवालयों के बल पर शहर में अमनो अमान कायम है हकीकत में आप लोग अमन के सिपाही हैं।
जुलूस अपने-अपने इमाम चौक से होता हुआ जैसे ही जाफरा बाजार पहुंच नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर की सदा फिजाओं में गूंजने लगी।
जुलूस इस्तकबाल करने वालों में मुख्य रूप से महासचिव हाजी सोहराब खान सैय्यद वसीम इकबाल, फैजान करीम, मोहम्मद अनीस एडवोकेट, मोहम्मद आदिल अख्तर खान, आदिल अमीन, पार्षद जुबेर साहब मौजूद रहे।
Trending
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026

