Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

    March 13, 2026

    इराक में अमेरिकी KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 सैनिकों की मौत की पुष्टि

    March 13, 2026

    धोखेबाज सिपाही के खिलाफ न्याय की उम्मीद लिए आत्महत्या की लड़की !! जिम्मेदार कौन ?

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित
    • इराक में अमेरिकी KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 सैनिकों की मौत की पुष्टि
    • धोखेबाज सिपाही के खिलाफ न्याय की उम्मीद लिए आत्महत्या की लड़की !! जिम्मेदार कौन ?
    • गाजीपुर से बड़ी खबर: सूर्य कुमार यादव के गांव में बनेगी नई सड़क
    • आज का राशिफल. 13.03.2026
    • माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मेहर के मुँह निरेख के’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    • गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया औचक निरीक्षण
    • सहजनवा पुलिस की तत्परता: 6 घंटे में लापता भाई-बहन को सकुशल ढूंढ निकाला
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»शहर और राज्य»उत्तर प्रदेश»गोरखपुर»मुख्यमंत्री- जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान
    गोरखपुर

    मुख्यमंत्री- जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान

    Anil SinghBy Anil SinghSeptember 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जल्द से जल्द करें जनता की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
    सीएम ने सबको किया आश्वस्त, हर समस्या का अवश्य होगा निस्तारण
    गोरखपुर, 30 सितंबर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों से मुलाकात और उनकी समस्या के समाधान का सिलसिला जारी रखा। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी पीड़ित व्यक्ति की समस्या के समाधान में देरी नही होनी चाहिए। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे जल्द से जल्द जनता की समस्याओं का समाधान करें।
    सोमवार को सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की। कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित अधिकारियों को संदर्भित किया। सीएम योगी ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का निस्तारण अवश्य कराया जाएगा। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही दो टूक समझाया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही पारिवारिक विवादों का निस्तारण आपसी सामंजस्य के आधार पर करने का प्रयास करने को कहा।
    हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को खूब प्यार-दुलार किया। उन्हें चॉकलेट गिफ्ट करते हुए आशीर्वाद दिया।
    मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
    सोमवार प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचे। यहां उन्होंने गोसेवा करते हुए गोवंश को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। सीएम योगी ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
    बच्चों पर लुटाया प्यार
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान परिजनों के साथ आए बच्चों को अपने पास बुलाकर उन्हें प्यार-दुलार दिया। बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ सीएम ने उनसे ठिठोली भी की। सबके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया और हमेशा की तरह उन्होंने बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट किया।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

    March 13, 2026

    गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया औचक निरीक्षण

    March 12, 2026

    सहजनवा पुलिस की तत्परता: 6 घंटे में लापता भाई-बहन को सकुशल ढूंढ निकाला

    March 12, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    न्यूज़

    गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

    By Anurag TripathiMarch 13, 20260

    इराक में अमेरिकी KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 सैनिकों की मौत की पुष्टि

    March 13, 2026

    धोखेबाज सिपाही के खिलाफ न्याय की उम्मीद लिए आत्महत्या की लड़की !! जिम्मेदार कौन ?

    March 13, 2026

    गाजीपुर से बड़ी खबर: सूर्य कुमार यादव के गांव में बनेगी नई सड़क

    March 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गोजए का शपथ ग्रहण समारोह 15 को, गोष्ठी के साथ पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

    March 13, 2026

    इराक में अमेरिकी KC-135 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 4 सैनिकों की मौत की पुष्टि

    March 13, 2026

    धोखेबाज सिपाही के खिलाफ न्याय की उम्मीद लिए आत्महत्या की लड़की !! जिम्मेदार कौन ?

    March 13, 2026

    गाजीपुर से बड़ी खबर: सूर्य कुमार यादव के गांव में बनेगी नई सड़क

    March 13, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (824)
    • कला और संस्कृति (77)
    • कैरियर (54)
    • खेल (154)
    • गोरखपुर (1,336)
    • जुर्म (160)
    • टेक्नोलॉजी (32)
    • देश (434)
    • धर्म (329)
    • न्यूज़ (1,620)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,581)
    • मनोरंजन (729)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (515)
    • विदेश (129)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (175)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d