कनेक्टिविटी और ट्रांसपोर्टेशन का हब बन सकता है गोरखपुर का धुरियापार औद्योगिक क्षेत्रः नन्दी
*मंत्री नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रस्तावित मास्टर प्लान का हुआ प्रस्तुतीकरण* *गोरखपुर के प्रस्तावित धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के मास्टरप्लान पर हुई चर्चा* उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में मंगलवार को पिकप भवन में आयोजित बैठक में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा गोरखपुर के दक्षिणांचल […]

सहजनवा से दोहरीघाट तक रेलमार्ग विकसित किया जा रहा है। यह रेल मार्ग प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के मध्य से निकल रहा है। कुछ ही दूर पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी गुजर रहा है, जिसे भविष्य में एक्सप्रेसवे से जोड़े जाने के प्रस्ताव को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए। ताकि धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उद्यमियों के लिए और अधिक उपयोगी साबित हो सके। गोला तहसील के अधिसूचित 17 गांवों में 6876.68 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र के प्रस्तावित मास्टर प्लान में औद्योगिक भूखण्ड 32.15 प्रतिशत और ग्रीन लैंड 16.5 प्रतिशत शामिल किया गया है, जो मानकों से काफी अधिक है। मास्टरप्लान में वाणिज्यक क्षेत्र 3.57 प्रतिशत, आबादी एरिया 4.60 प्रतिशत, आवासीय भूमि 10.34 प्रतिशत, ग्रामीण आबादी एरिया 7.55 प्रतिशत शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरणीय मंजूरी के लिए आवेदन प्रक्रिया के साथ ही भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए अभी तक करीब 500 करोड़ रूपए भुगतान कर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुर“सपा के नेता हो गइला का?” से अखिलेश यादव तक: गोरखपुर में रवि किशन के तंज की सियासी गूंज और जलभराव की स्थायी कहानी
गोरखपुर ब्यूरो , निष्पक्ष टुडे रवि किशन के तंज के बाद अखिलेश यादव से मिले विश्वजीत त्रिपाठी, सपा के साथ काम करने की घोषणा गोरखपुर। गोरखपुर में भाजपा पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी की सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात और सपा के पक्ष में काम करने के ऐलान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। 16 अक्टूबर […]
गोरखपुर


