CRITICON 2025 का भव्य शुभारंभ, पूर्वांचल में पहली बार स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विराट संगम
गोरखपुर, 3 अक्टूबर 2025। पूर्वांचल के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य जगत के दिग्गज विशेषज्ञों का विराट संगम CRITICON 2025 सम्मेलन के रूप में गोरखपुर में आरंभ हुआ। पहले दिन की शुरुआत युवा चिकित्सकों द्वारा किए गए शोधपत्र प्रस्तुतिकरण से हुई, जिसे देश-विदेश से आए विशेषज्ञों ने सराहा। सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ […]

अतिथियों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह सम्मेलन पूर्वांचल में पहली बार ऐसा ऐतिहासिक अवसर है, जब भारत सहित अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, पोलैंड, जर्मनी, सऊदी अरब, बांग्लादेश और यूएई से स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक ही मंच पर एकत्र हुए हैं।
• डॉ हेमोडायनामिक मॉनिटरिंग के जनक – डॉ. जे. एल. टेबूल का व्याख्यान
गंभीर रोगियों (क्रिटिकल केयर) में हृदय और रक्त प्रवाह की गतिविधियों पर सतत निगरानी को हेमोडायनामिक मॉनिटरिंग कहा जाता है। इसके माध्यम से चिकित्सक रोगी के हृदय की पंपिंग क्षमता, रक्तचाप, ऑक्सीजन आपूर्ति और अंगों तक रक्त प्रवाह को समझते हैं। इस तकनीक से डॉक्टर यह तय कर पाते हैं कि कब और कितना दवा (जैसे इनोट्रॉप) कम या ज्यादा करनी है, ताकि रोगी को सुरक्षित और सटीक इलाज मिल सके।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


