दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई । आज 23 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में
2631 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कल दो पालियों में शेष 13 विषयों के आठ सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
आज सम्पन्न हुई परीक्षा में प्रात:पाली में राजनीति विज्ञान ,अर्थशास्त्र ,कामर्स ,मनोविज्ञान, सांख्यिकी, गृहविज्ञान ,गणित ,इन्वायरमेंटल साइंस ,भूगोल एवं अंग्रेजी के कुल 1140 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। सायंकालीन पाली में 13 विषयों की परीक्षा सम्पन्न हुई जिसमें एजुकेशन ,समाज शास्त्र ,इतिहास ,वनस्पति विज्ञान ,भौतिक विज्ञान ,माइक्रोबायोलॉजी,इलेक्ट्रॉनिक्स,दर्शन शास्त्र, उर्दू,हिन्दी,रक्षा अध्ययन ,विधि,एवं फिजीकल एजुकेशन के 1491 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए।
आज की परीक्षा पर्याप्त पुलिस बल और नियंता मंडल की कड़ी निगरानी में सम्पन्न हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले वर्ष सम्पन्न परीक्षा से सबक लेते हुए अभ्यर्थियों की निगरानी की कई स्तरों पर व्यापक व्यवस्था कराई थी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने स्वयं भी कई केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया और अभ्यर्थियों से बातचीत भी की । कुलसचिव प्रो शांतनु रस्तोगी, मुख्य नियंता प्रो सतीश चंद्र पांडेय ने भी केन्द्रों का लगातार दौरा किया और व्यवस्था की निगरानी की। नियंता मंडल के सहयोग के लिए तैनात पर्याप्त पुलिस बल ने मुस्तैदी से परीक्षा के दौरान अनुशासन को बनाए रखा।परीक्षा समाप्त होने के पश्चात अभ्यर्थियों ने शुचितापूर्ण परीक्षा की मुखर प्रशंसा की।
कल शोध पात्रता परीक्षा का दूसरा दिन है जिसमें कुल 13 विषयों की परीक्षाएं सम्पन्न होंगी।सुबह की पाली में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर तथा सायंकालीन पाली में प्राचीन इतिहास, बायोटेक्नालाॅजी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, परफार्मिंग आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स एवं संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न होगी।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सख्त निगरानी में शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई । आज 23 विषयों के लिए आयोजित परीक्षा में 2631 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कल दो पालियों में शेष 13 विषयों के आठ सौ अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आज सम्पन्न हुई […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


