दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय में 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए आज लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
कुल 63 विज्ञापित पदों में कृषि विज्ञान, विधि, वाणिज्य, अभियान्त्रिकी, व्यापार प्रशासन तथा फार्मेसी के शैक्षणिक पद शामिल है।
सुबह की पाली में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, और बिजनेस मैनेजमेंट के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थी 260 से जिसमें 201 में परीक्षा दी तथा 59 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में कृषि विज्ञान, विधि तथा वाणिज्य के लिए परीक्षा आयोजित की गई जिसमें 102 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 75 में परीक्षा दी।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज दीक्षा भवन स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित हो रही इस परीक्षा का निरीक्षण किया। सभी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों की गुणवक्तता पर जोर देते हुए कुलपति ने कहा की नए प्रतिभावान शिक्षकों की नियुक्ति से पाठ्यक्रमों का बेहतर संचालन होगा। उन्होंने कहा कि फार्मेसी पाठ्यक्रम में शिक्षण कार्य वर्तमान शैक्षिक सत्र में ही शुरू होगा।
परीक्षा का आयोजन आरएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर राजर्षि गौड़ के नेतृत्व में किया गया।
जल्दी ही लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर साक्षात्कार की तिथि को घोषणा की जाएगा।
विश्वविद्यालय में 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय में 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए 63 सहायक आचार्य (संविदा) की नियुक्ति के लिए आज लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। कुल 63 विज्ञापित पदों में कृषि विज्ञान, […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


