गोरखपुर स्थित रीजेंसी हॉस्पिटल में भटहट एवं चरगांवा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों के लिए प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 52 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रीजेंसी हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट संदीप शर्मा ने कहा कि यह अस्पताल हर प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने बताया कि यहां सभी प्रमुख सुपर-स्पेशियलिटी के अनुभवी डॉक्टर पूर्णकालिक रूप से उपलब्ध हैं तथा आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान किया जाता है।
इस अवसर पर डीजीएम संजीव सिंह एवं उनकी टीम द्वारा सभी प्रधानों को अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया और अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई।
महाराजगंज के ग्राम प्रधान अरविन्द सिंह द्वारा कैंसर उपचार के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रीजेंसी हॉस्पिटल में पूर्वांचल की सबसे अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें रेडिएशन थेरेपी, PET स्कैन, गामा कैमरा एवं अन्य नवीनतम मशीनें शामिल हैं, जिनके माध्यम से कैंसर का संपूर्ण उपचार संभव है।
कार्यक्रम में हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मेजर अभिनव श्रीवास्तव ने हृदय रोग के लक्षण एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला, वहीं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अप्रीत श्रीवास्तव ने किडनी रोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
प्रधान संघ के अध्यक्ष ने रीजेंसी हॉस्पिटल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब किसी निजी चिकित्सालय द्वारा ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया है, जिसके लिए सभी प्रधानगण आभारी हैं।
समारोह के दौरान हॉस्पिटल के महाप्रबंधक रोहित तिवारी, उप महाप्रबंधक एवं संजीव सिंह ने उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों का धन्यवाद किया तथा भविष्य में सहयोग का आश्वासन देते हुए बताया कि अब रीजेंसी हॉस्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर, कार्डियक एवं डायलिसिस सेवाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर गिरिजेश कुमार मिश्र, बिजेंद्र यादव सहित हॉस्पिटल के तकनीशियन एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।