डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश गोरखपुर।गांव के अस्पतालों में चिकित्सा इंतजाम बेपटरी हो गए हैं. सीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीजों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. वह अधिकारियों के आदेश को भी दरकिनार कर दे रहे हैं.
इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को लगातार मिल रही है
जिले में तैनात चिकित्सकों की शिकायत से नाराज डिप्टी सीएम ने दो सीनियर डॉक्टरों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं. यह जांच एडी हेल्थ करेंगे. उप मुख्यमंत्री ने इसको लेकर सोशल मीडिया (एक्स) पर पोस्ट किया है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शाम को एक्स पोस्ट डाला. उन्होंने पोस्ट के माध्यम संदेश दिया कि सीएचसी पिपरौली व सीएचसी जंगल कौड़िया में तैनात चिकित्साधिकारी द्वारा मरीजों से अभद्र व्यवहार करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने तथा ड्यूटी में लापरवाही करने की शिकायत मिली है. इस प्रकार का प्रकरण संज्ञान में आने पर विभागीय अनुशासनिक जांच कराने का फैसला किया गया है. इसके लिए मंडलीय अपर निदेशक, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को जांच अधिकारी बनाया गया है. डिप्टी सीएम के एक्स पर इस पोस्ट के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया. डॉक्टर व कर्मचारी एक-दूसरे को इस पोस्ट का स्क्रीन शाट भेजकर डॉक्टरों के नाम पता करने में जुट गए. उधर इस मामले में सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने भी चुप्पी साध ली है.
डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश
डिप्टी सीएम ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दिए जांच के आदेश गोरखपुर।गांव के अस्पतालों में चिकित्सा इंतजाम बेपटरी हो गए हैं. सीएचसी में तैनात चिकित्सक मरीजों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं. वह अधिकारियों के आदेश को भी दरकिनार कर दे रहे हैं. इसकी शिकायत उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को लगातार […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


