चौरीचौरा: नगर पंचायत चौरीचौरा के वार्ड संख्या 15 स्थित मोती मंदिर के पीछे रविवार देर शाम कूड़े के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की तेज लपटों और जहरीले धुएं के कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
मोहल्ले के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष सन्नी जायसवाल को दी। नगर पंचायत से पानी का टैंकर मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। शाम सात बजे गोलघर अग्निशमन केंद्र से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना के दौरान मोहल्ले में दहशत का माहौल रहा।

