गांधी जी ने भी दिया था स्वच्छता का संदेश: राजेश त्रिपाठी
बड़हलगंज / गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सेवा भाव को सर्वोपरि रखा। स्वच्छता के प्रति उनका समर्पण आज भी हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत है। गांधीजी का मानना था कि स्वच्छता केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक शुद्धता भी है। उन्होंने भी स्वच्छता का संदेश दिया था।
उक्त बातें चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर ध्वजारोहण भी किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि गांधी जी ने जहां सत्य अहिंसा की लड़ाई तो वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थे। शास्त्री ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश का मजबूत नेतृत्व प्रदान किया, विशेषकर 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को याद किया जाता है।
इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी ने चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अन्य के साथ सुभाषचंद्र बोस पार्क में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान ईओ शिवकुमार, सभासद दीपक शर्मा, राजीव मिश्रा, राकेश राय, खुर्शीद अहमद, रवि साहनी, सुनील यादव, अमूल्य चतुर्वेदी, सूरज सोनकर, भाजपा नेता राजीव पांडेय, अखंड शाही, दुर्गेश मिश्रा, राजकुमार निगम, सुरेश उमर, कृष्णा गुप्ता, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल 08.06.2026
- बड़हलगंज में 43 लाख की लागत से नाला निर्माण शुरू
- मिशन शक्ति अभियान के तहत बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित, महिलाओं को किया गया जागरूक
- आज का राशिफल 07.06.2026
- विश्व पर्यावरण दिवस पर नवल्स नेशनल एकेडमी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- भक्ति रस में डूबा बालाजी मंदिर दरबार, सुंदरकांड एवं भजन संध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- पत्रकारों की सुविधा के लिए प्रधान ने लगवाया इन्वर्टर
- पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

