ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिलेगी सहुलियत : राजेश
बनवारपार चौराहे पर युनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन
गोला ।गोला ब्लाक के बनवारपार चौराहे पर मंगलवार को युनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बैंक सुविधा को जन जन तक पहुंचाना। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाण्डेय ने फीता काटकर सीएसपी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार श्री पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यहां ग्राहक सेवा केंद्र खुलने से लोगों को काफी सहुलियत मिलेगा। लोगों घर के नजदीक ही आधारकार्ड व अंगूठा लगाकर खाते से जमा-निकासी कर सकते है। केंद्र खुलने से लोगों को सीएसपी संबंधित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कस्टमर सर्विस प्वाइंट के प्रोपराइटर व युनियन बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रोहित विश्वकर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि बैंक की तरह ही युनियन बैंक का यह ग्राहक सेवा केंद्र नियमानुसार खाताधारकों को पारदर्शी तरीके से तमाम सहूलयतें प्रदान करेगी। साथ ही अन्य बैंकों के खाताधारकों को भी जमा-निकासी की सुविधा मिलेगी। तो इन्श्योरेंस व लोन की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कोदई विश्वकर्मा गिरजा शंकर मुकेश दूबे गोलू दूबे समीर मौर्य छोटेलाल विश्वकर्मा बलराम राहुल गोविंद मौर्य राकेश पाण्डेय दीनदयाल ऋषभ पाण्डेय जनार्दन चन्द्र मणि विश्वकर्मा सुरेश पाण्डेय व अभिषेक पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिलेगी सहुलियत
ग्राहक सेवा केंद्र के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को मिलेगी सहुलियत : राजेश बनवारपार चौराहे पर युनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन गोला ।गोला ब्लाक के बनवारपार चौराहे पर मंगलवार को युनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खोला गया। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बैंक सुविधा को जन जन […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


