पहल: गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे गोला।गोला क्षेत्र के सेमरी गाँव के युवाओं ने पीपल के पौधों को संरक्षित करने का पहल किया है। गाँव के अंदर गोबर, ईंट व अन्य जगह उगे हुए पीपल के पौधों को जड़ सहित हटाकर पोखरे के किनारे रोपित किया। युवा समाज सेवी सुनील तिवारी ने बताया कि कुल 12 पीपल के पेड़ लगाये गयें वहीं 13 वें पीपल के पेड़ के साथ पाकड़, बरगद आदि को एक साथ रोपित किया गया है। सभी पेड़ों की सुरक्षा के लिए जालियों से घेरा दिया गया है।
पौधारोपण के साथ करें संरक्षित..
वहीं पौधारोपण के दौरान मौजूद सह जिला कार्यवाह सुखदेव जी ने कहा कि प्रकृत और मनुष्य का सह अस्तित्व है। विकास के दौर में प्रकृत की हानि हो रही है ऐसे में युवाओं का यह पहल सराहनीय है। विभाग सह पर्यावरण प्रमुख संतोष जी ने कहा कि वृक्षों की कटाई से प्रकृतिक असंतुलन बढा है। मौसम में अचानक परिवर्तन आया है। कभी भीषण गर्मी तो कहीं भीषण वर्षा से जनमानस अस्तव्यस्त हो गया है। पीपल के पेड़ का सनातन में जो महत्व बताया गया है उसे वैज्ञानिक अनुसंधान ने सिद्ध कर दिया है। युवाओं के इस पहल को प्रोत्साहित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह अखिलेश जी, खण्ड शारीरिक प्रमुख अभिषेक, इंद्रदेव, संजीत मौर्य, इन्द्रमणि, महेश, विश्वजीत मौर्य, दीपू प्रजापति, महेंद्र, बृजेश प्रजापति, विवेकानंद तिवारी, कुलदीप कन्नौजिया, साधू, चन्द्रिका शर्मा, शुभम तिवारी, नरेंद्र तिवारी, रामभवन तिवारी आदि युवा मौजूद रहें।
गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे
पहल: गांव के युवाओं ने तलाब के किनारे लगाया पीपल के पौधे गोला।गोला क्षेत्र के सेमरी गाँव के युवाओं ने पीपल के पौधों को संरक्षित करने का पहल किया है। गाँव के अंदर गोबर, ईंट व अन्य जगह उगे हुए पीपल के पौधों को जड़ सहित हटाकर पोखरे के किनारे रोपित किया। युवा समाज सेवी […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


