लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
जर्मनी से सात समंदर पार बारात लेकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी पहुंचा विदेशी दूल्हा।

रेलवे इंजीनियर की होनहार बेटी रुलन वर्मा, ऑस्ट्रिया के वियाना विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और वैज्ञानिक है।

फ्रांस में पीएचडी के दौरान शुरू हुई प्रेम कहानी, अब शादी के पवित्र बंधन में बदली।
दूल्हे के साथ जर्मनी से आए परिवार के 16 सदस्य, भारतीय रंग और संस्कृति में पूरी तरह रंगे नजर आए।
बाराबंकी के होटल में हिंदू रीति-रिवाज के साथ हल्दी, मेहंदी और जयमाला की सभी रस्में हुईं संपन्न।
भारतीय शेरवानी पहनकर कार के सनरूफ से निकलकर देसी गानों पर जमकर थिरका विदेशी दूल्हा।
हिंदी न आने के बावजूद विदेशी मेहमानों ने भारतीय साड़ियों और खान-पान को पसंद कर कहा ‘आई लव माई इंडिया’।

दुल्हन के चाचा और कुर्मी नेता आरसी पटेल बोले- बाराबंकी की प्रतिभाएं पूरी दुनिया में जिले का नाम रोशन कर रही हैं।

