वर्षों से खुली पड़ी नाली,दुर्घटना को दे रही दावत
चित्र परिचय:
गोला।नगर पंचायत गोला में लोगों को गंदे पानी से निजात दिलाने व जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया गया है। किंतु एक मुहल्ले में नाली पर पटिया न रखे जाने से मुहल्लेवासी व राहगीर आए दिन दुघर्टना का शिकार हो रहे हैं। तो वहीं मुहल्लेवासियों को कूडे कचरे से पटी खुली नाली से उठती दुर्गध का दंश झेलना पड़ रहा है। बावजूद इसके नगर पंचायत प्रशासन मामले को लेकर उदासीन बना हुआ है।
मुहल्ले में नाली का निर्माण हुए लगभग पांच वर्ष से ऊपर होने को है। बावजूद इसके अभी तक खुली नालियों को पूर्ण रूप से ढका नहीं जा सका है। जिसके चलते लोग आये दिन खुली नालियों में गिरकर दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। तो वहीं खुली नालियों में उठती दुर्गध से दिनभर मुहल्ले वासियों को दो चार होना पड़ता है। कस्बे के वार्ड नंबर 06 सरस्वती प्रिटिंग प्रेस से 150 मीटर अंदर सार्वजनिक सौचालय व छोटू तिवारी,राहुल तिवारी आदि के सामने खुली नाली से बजबजाती गंदगी आसानी से देखी जा सकती है।बावजूद इसके नगर पंचायत खुली नाली को ढकने के बजाय मामले से अंजान बना हुआ है। वहीं मुहल्ले वासियों की माने तो नाली पर पटिया रखवायें जाने के लिए कई बार नगर पंचायत के साथ ही चेयरमैन से कयी बार कहा जा चुका है। किंतु मामले में कोई भी जिम्मेदार अब तक कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा।
इन्सेट:
खुली नाली से उत्पन्न हो रहे मच्छर
नाली को पटिया से न ढके जाने से मच्छरों की भरमार हो गई। बजबजाती नालियों से उत्पन्न मच्छरों से मुहल्ले के लोग परेशान है। ऐसे में लोगों को मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू आदि बीमारी का खतरा भी बना हुआ है।बजबजाती नालियों के चलते दिन में भी मच्छरों का प्रकोप रहता है।
Trending
- भोजपुर मुठभेड़ पर बड़ा खुलासा: SDPO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
- गायत्री जयंती पर यज्ञ, जप और दीपयज्ञ से गुंजायमान रहे केंद्र
- आज का राशिफल 26.06.2026
- मारवाड़ी महिला सेवा समिति की ‘शीतल जल सेवा’ पहल, निर्जला एकादशी पर राहगीरों को बांटा शीतल जल
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026

