बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर
गोला ।गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भरसी निवासी पन्नेलाल कन्नौजिया पुत्र स्व बेचई बलिया के नरही थाना के एसओ रहे है।बीते 25 जुलाई को सादे कपड़े में एडीजी डीआईजी बड़े पैमाने पर हो रही धन उगाही का पर्दाफाश करने के लिए एक योजना के तहत छापे मारी की थी। जिसमें एसओ पन्नेलाल कन्नौजिया फरार चल रहे थे। रविवार की सुबह करीब 8 बजे ही बलिया एसओजी टीम उनके पैतृक गांव पहुची और स्थानीय थाना गोला की पुलिस भी पहुची और उनको सरेंडर करने का दबाव बनाने लगी करीब 6 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पन्नेलाल कन्नौजिया बाइक से अपने घर पहुच कर एसओजी बलिया और गोला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सुत्रो की माने तो सुबह 8 बजे पहुची एसओजी टीम ने कन्नौजिया के पत्नी को उठाने लगी तब परिजन बेचैन हो कर पन्नेलाल से सम्पर्क किया। पन्नेलाल ने पुलिस टीम से अपने परिजन के फोन से बात कर कहा कि हमारे परिवार को नहीं उठाए मैं कुछ देर में आकर आपके सामने सरेंडर कर रहा हूं। पुलिस टीम उनकी बात का भरोसा कर उनका इंतजार करती रही ।पन्नेलाल सायं करीब 2 :30 बजे एक बाइक से घर पहुच कर पुलिस टीम के सामने सरेंडर कर दिया। बलिया एसओजी टीम पन्नेलाल को अपनी गाड़ी में बैठा कर बलिया के लिए रवाना हो गई।
बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर
बलिया के नरही थाना कांड के एसओ ने किया सरेंडर गोला ।गोला थाना क्षेत्र के ग्राम भरसी निवासी पन्नेलाल कन्नौजिया पुत्र स्व बेचई बलिया के नरही थाना के एसओ रहे है।बीते 25 जुलाई को सादे कपड़े में एडीजी डीआईजी बड़े पैमाने पर हो रही धन उगाही का पर्दाफाश करने के लिए एक योजना के तहत […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरश्री बालाजी और मां विंध्यवासिनी ने धारण किया चांदी का मुकुट
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन, देर रात तक गूंजे जयकारे गोरखपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। श्री बालाजी सरकार और मां विंध्यवासिनी को चांदी का मुकुट धारण कराया गया। 🔹 विधि-विधान से हुआ धार्मिक अनुष्ठान […]
गोरखपुर


