गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे ;-
गोरखपुर। शहर में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक उपभोक्ता ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि गोरखपुर के जाफरा बाजार निवासी अहमद हसन ने फरवरी 2026 में गैस सिलेंडर बुक कराया था, लेकिन उन्हें अब तक सिलेंडर नहीं मिला।
उपभोक्ता के अनुसार, जब वह 14 मार्च को धर्मशाला बाजार स्थित ओम गणपति इंडियन गैस सर्विस एजेंसी पहुंचे और गैस सिलेंडर के बारे में जानकारी ली, तो एजेंसी की ओर से बताया गया कि उनके नाम से 23 फरवरी को ही गैस सिलेंडर वितरित किया जा चुका है।
रिकॉर्ड में वितरण, लेकिन उपभोक्ता को नहीं मिला सिलेंडर
अहमद हसन का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर 2025 के बाद कोई गैस सिलेंडर नहीं लिया, इसके बावजूद एजेंसी के रिकॉर्ड में फरवरी 2026 में गैस वितरण दिखाया जा रहा है। इस मामले को लेकर उन्होंने गंभीर आपत्ति जताई है।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत
उपभोक्ता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री के IGRS पोर्टल पर दर्ज कराते हुए गैस एजेंसी की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


