Trending
- सभी कोर्स को एआई इंटीग्रेटेड करने वाला देश का पहला विवि बन रहा एमजीयूजी
- आज का राशिफल. 08.04.2026
- सरयू नहर खंड में ‘शिकायत माफिया’ का भंडाफोड़: फर्जी शिकायतों से वसूली का खेल, अब ‘बाबूजी’ पर लटकी FIR की तलवार
- गोरखपुर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण, सीएम योगी ने पत्रकारिता पर रखे अहम विचार
- एम्स गोरखपुर के डॉक्टरों की उपलब्धि: 5 सेमी किडनी स्टोन का लेप्रोस्कोपी सर्जरी से इलाज
- पत्रकारों के लिए ‘मीठी सौगात’ या ‘कड़वा सच’? बोले सीएम Yogi Adityanath
- गोरखपुर में जर्नलिस्ट प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
- आज का राशिफल। 06.04.2026


गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का प्रेस क्लब परिसर में गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल बी.के. सिंह के पूर्व पीएस रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एन. सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की। एस एन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रेस क्लब जैसे संस्थान पत्रकारों की एकजुटता और गरिमा के प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी निष्पक्षता और संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करेगी।